5 करोड़ का घर लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हर महीने लाखों में कमाई तो लग्जुरियस है लाइफस्ट करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन है 35 साल की साइना नेहवाल तो कितने अमीर है कश्यप परूपाली जिनसे बैडमिंटन क्वीन ने किया है अलग होने का ऐलान क्या प्रॉपर्टी बनी है इस खूबसूरत जोड़ी के अलगाव की वजह 2025 में तो जैसे खेल की दुनिया की प्यार भरी जोड़ियों को नजर लग गई है पहले युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हुआ। फिर बॉक्सर मैरीकॉम ने शादी के 20 साल बाद पति ओनरल से अलग होने का ऐलान कर दिया। और अब टूट गई है बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल और स्टार बैडमिंटन प्लेयर परुपली कश्यप की जोड़ी। महज 7 साल में इस खूबसूरत लव स्टोरी का द एंड हो गया है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साइना ने पति परुपली कश्यप से अलग होने का ऐलान किया। जिसके बाद से ही खेल प्रेमी की जुबान पर इस खूबसूरत जोड़ी का जिक्र है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या प्रॉपर्टी बनी है इनके अलगाव की वजह और इसी के साथ चर्चा में छा गई है दोनों की नेटवर्थ भी। करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन है साइना नेहवाल। तो कश्यप परुपली भी हैं बेहद अमीर। बता दें कि 35 साल की बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल लग्जूरियस लाइफस्टाइल की शौकीन है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइना की नेटवर्थ 42 से 45 करोड़ के करीब है। साइना अपने खेल के साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशंस के जरिए भी मोटी कमाई करती है। हर महीने उनकी इनकम करीब 35 से ₹40 लाख के आसपास है। जिसमें खेल के अलावा सोशल मीडिया प्रमोशन और ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई भी शामिल है। उन्हें ₹5 करोड़ सालाना मिलते हैं। जिसमें उनकी कमाई का मेन सोर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट से जीती गई पुरस्कार राशि, ब्रांड एंडोर्समेंट और पर्सनल इन्वेस्टमेंट है।
बता दें कि स्टार शटलर साइना नेवाल के ब्रांड एंडोर्समेंट लिस्ट में कई नामी कंपनियां शामिल हैं। लाइफस्टाइल ब्रांड से लेकर स्किन केयर, फुटवेयर, ज्वेलरी, स्पोर्ट्स वेयर, बैंक और इंश्योरेंस कंपनी के विज्ञापनों तक में साइना नजर आ चुकी हैं। उनकी ब्रांड लिस्ट में उपासा ज्वेलरी, स्प्रेड, हील योर सोल, यक्स, मिक्स लाइफ, एडलवाइस, कैलॉग्स, इंडियन ओवरसीज बैंक, सेबलॉन और रसना जैसे ब्रांड शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइना का नाम उन स्पोर्ट्स स्टार्स की लिस्ट में शामिल होता है जो विज्ञापनों के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं।
साइना प्रति विज्ञापन ₹75 लाख से ₹1 करोड़ तक की फीस चार्ज करती हैं। हरियाणा के हिसार में जन्मी साइना नेहवाल बचपन से ही हैदराबाद में रह रही हैं। यहां उनका आलीशान घर है। बताया जाता है कि कुछ साल पहले ही साइना ने हैदराबाद में लगभग 5 करोड़ की कीमत में आलीशान घर खरीदा था। इस अल्ट्रा लग्जरी घर में जरूरत की हर सुख सुविधा मौजूद है। लग्जरी लाइफस्टाइल की शौकीन साइना के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं।
बताया जाता है कि साइना के पास मर्सिडीज़ AMG, GLE63 है जिसकी कीमत ₹2 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा उनके पास एक मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज़ जैसी कई कारें भी हैं। वहीं साइना के पति परपली कश्यप भी स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमाई और नेटवर्थ के मामले में वह साइना से काफी पीछे हैं। परुपली कश्यप की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के अनुसार 13 से 14 करोड़ के बीच आ गई हैं। इस लिहाज से साइना नेटवर्थ के मामले में अपने पति परुपली कश्यप से काफी आगे हैं।
