पारूपल्ली कश्यप से तलाक के बाद साइना नेहवाल के पास कितनी है प्रॉपर्टी?

वेल दोस्तों भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने हाल ही में अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप से तलाक ले लिया है। जी हां, साइना ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी सांझा की जिससे उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कपल ने साल 2018 में शादी की थी और वह एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे और अब 7 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।

भारतीय महिला शटल साइना नेहवाल की नेटवर्थ कितनी है और वह कितने करोड़ की मालकिन है। नमस्कार, मैं हूं आप सभी के साथ कृतिका। साइना नेहवाल की कुल संपत्ति के बारे में बात कर ली जाए तो काफी सारे सोर्सेस से यह जानकारी सामने आई है कि उनकी नेटवर्थ लगभग 40 से 50 करोड़ है। जी हां, यह राशि उनके खेल, करियर, ब्रांड एंड्रोसमेंट और दूसरे बिजनेस से आती है।

वहीं अगर पारुपल्ली कश्यप के नेटवर्थ के बारे में बात कर ली जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी भी नेटवर्थ 20 से 30 करोड़ है। साइना ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। जिनमें 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक, विश्व चैंपियन में रजत और कांस्य पदक साथ ही कई सुपर सीरीज खिताब भी शामिल हैं। इसके अलावा वो कई सारे बड़े ब्रांड जैसे कि हर्बल लाइफ और स्टार स्पोर्ट्स की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। जिनसे उनकी आय में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है।

साइना नेहवाल ने अपने खेल के दम पर ना केवल भारत का नाम रोशन किया बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत स्थिति हासिल की है। उनकी संपत्ति में मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों में प्रॉपर्टीज, लग्जरी गाड़ियां और दूसरी निवेश भी शामिल है। वैसे साइना नेवाल और कश्यप दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे।

काफी समय तक डेट करने के बाद उन्होंने साल 2018 में शादी की थी। साइना और फारुपली कश्यप की शादी को बैडमिंटन जगत में एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता था। दोनों ने एक दूसरे के करियर को हमेशा सपोर्ट किया। हालांकि उनकी तलाक की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। साइना ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस फैसले को निजी और आपसी सहमति से लिया गया बताया लेकिन उन्होंने तलाक के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

Leave a Comment