बॉयफ्रेंड की मौत से टूट गई मशहूर एक्ट्रेस। अधूरे रह गए शादी के सपने। डोली की जगह उठी अर्थी। एक्ट्रेस की गोद में तोड़ा बॉयफ्रेंड ने दम। एक ऐसी अधूरी कहानी जिसके पूरे होने की कामना हजारों फैंस ने दिन-रा की थी। टीवी के इस खूबसूरत कपल की शादी के सपने एक्ट्रेसके साथ-साथ उनके परिवार और चाहने वालों ने भी सजाए थे।
लेकिन जब खबर आई निधन की तो लोगों के पैरों तले जमीन हिसक गई और यहां हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की। बिग बॉस शो के दौरान शुरू हुई यह लव स्टोरी आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई है। आज भी उनका दिल शहनाज की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में सोचकर पसीज जाता है।
बता दें आज 27 जनवरी को पंजाब द कैटरीना कैफ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। और जैसा कि सभी जानते हैं जब-जब शहनाज गिल का नाम लिया जाता है तब-तब सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया जाता है। कहते हैं दोनों इतना प्यार में थे कि जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक्टर के निधन के बाद शहनाज एकदम टूट गई थी। 2 सितंबर 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और अपनी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल को हमेशा हमेशा के लिए अकेला छोड़ दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं जब सिद्धार्थ [संगीत] पहली बार शहनाज से मिले थे तब उन्हें एक्ट्रेस बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी।
जी हां, यह एकदम सच है। जब शहनाज ग पंजाबी इंडस्ट्री में अपना करियर बना रही थी, उस वक्त सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का एक जाना पहचानानाम थे। जैसा कि सभी जानते हैं, दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 के सेट पर हुई थी। शहनाज गिल ने ही एक्टर की तरफ पहले दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। शुरू में सिद्धार्थ को शहनाज का आउटस्पोकन नेचर ज्यादा पसंद नहीं आया था।
लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एक्ट्रेस के इसी अंदाज से प्यार हो गया। बिग बॉस 13 के घर में ही इनका प्यार परवान चढ़ गया था। फैंस ने भी दोनों की जोड़ी को सिडनाज़ का नाम दिया। कहते हैं सिद्धार्थ शुक्ला ने वो सीजन जीता था और इसकी सबसे बड़ी वजह फैंस शहनाज को मानते हैं। सभी का मानना था कि शहनाज की मदद से सिद्धार्थ ने इस शो को जीता। खैर, शो खत्म होने के बाद भी इनका रिश्ता कमजोर नहीं पड़ा बल्कि और स्ट्रांग हो गया था। वह अक्सर इवेंट्स एट फिल्म्स में साथ नजर आने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के परिवार को भी शहनाज बेहद पसंद आई थी और दोनों की शादी के लिए एकदम तैयार थे।
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था और वह अपने परिवार के साथ-साथ शहनाज को भी हमेशा हमेशा के लिए अकेला छोड़ गए। एक्टर के निधन के बाद शहनाज टूट कर बिखर गई थी। उनके रोते बिलखते हुए फोटो आज भी फैंस का दिल तोड़ देते हैं। कहते हैं निधन के 5 साल बाद भी शहनाज ग ठीक से मूव ऑन नहीं कर पाई हैं और आज भी सिद्धार्थ शुक्ला को याद करती हैं।
