संजय कपूर के निधन के बाद चर्चा में ‘सौतेली’ बेटी सफीरा, करिश्मा के बच्चों संग भी खास बॉन्ड!

करिश्मा के एक्स हस्बैंड संजय कपूर के बाद अब उनकी सौतेली बेटी चर्चा का विषय। सौतेले पापा के निधन के बाद सुर्खियों में आई 19 साल की सफीरा। करिश्मा के बच्चों के साथ भी सफीरा का तगड़ा बॉन्ड। बेहद खूबसूरत हैं बिजनेसमैन की सौतेली बेटी। खूबसूरती के साथ-साथ बिजनेस में भी अव्वल। करियर बनाया ऐसा अच्छे-अच्छे हैरान। करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का 12 जून को दिल का दौरा आने से निधन हो गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो वह लंदन के पोलो ग्राउंड में पोलो खेल रहे थे जब यह हादसा हुआ। परिवार के लोग अभी तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि संजय कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। इसी बीच संजय से जुड़ी छोटी से छोटी बात और उनसे जुड़े लोग सभी चीजों के बारे में लोग जानना चाह रहे हैं। इसी बीच उनकी सौतेली बेटी सफीरा चटवाल की भी खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए आपको बताते हैं सफीरा चटवाल के बारे में। बता दें कहा जाता है कि संजय कपूर अपनी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के साथ शाही जिंदगी बिता रही थी। प्रिया से उन्होंने 2017 में शादी रचाई थी। प्रिया पहले से तलाकशुदा थी। उनकी पहली शादी 2006 में मॉडल एक्टर और बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से हुई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी है सफीरा चटवाल। यही वो सफीरा चटवाल हैं जिसकी इतनी चर्चा हो रही है।

बेटी का करिश्मा के बच्चों के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड है। वो उन्हें अपने भाई-बहन की तरह ही ट्रीट करती हैं। अब जरा आपको सफीरा के प्रोफेशनल करियर के बारे में बताते हैं। सफीरा चटवार 19 साल की हैं। वह इंग्लैंड के मार्लो बोरो कॉलेज में पढ़ती हैं। और उनके दिलचस्पी अंतरराष्ट्रीय रिलेशन और समकालीन भू-राजनीतिक विषयों में है। सफीरा का इन विषयों पर ध्यान भारत में रहते हुए ही गया था। आपको बता दें वो डिप्लोमेसी 2030 की फाउंडर भी हैं। रिपोर्ट्स की00:01:58 मानें तो जब सफीरा पैदा हुई थी तो घर में किन्नर आए थे और वो नाच गाकर पैसे ले गई थी। हालांकि सफीरा की फैमिली को यह सब पसंद नहीं था। ऐसे में बड़ी होने के बाद प्रिया विक्रम की बेटी ने फैमिली को समझाया कि हिंदू माइथोलॉजी में इसका बहुत महत्व है। फिर सफीरा ने भारत में किन्नर सोसाइटी संग हो रहे बुरे बर्ताव को देखते हुए एक पहल की शुरुआत की और उसे प्रोजेक्ट राइट का नाम दिया जो दिल्ली एनसीआर में जेंडर समावेशी स्वास्थ्य केंद्र का एक सक्रिय ऑपरेशन है। उनका लक्ष्य भारतीय ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए चिकित्सा संसाधनों तक पहुंच बढ़ाना है।

इसके अलावा उन्होंने अपने एजुकेशन इंटरेस्ट को देखते हुए एमर्स एजुकेशन निबंध प्रतियोगिता 2023 में भी भाग लिया था। जहां उन्होंने अतीत की किन घटनाओं से हमें अभी सीखना है कि प्रश्न का उत्तर दिया जिसके लिए उन्हें 20% स्कॉलरशिप भी मिली थी। इंटरनेट पर सफीरा की खूबसूरती के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। उनके प्रोफेशनल करियर को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह ब्यूटी विद ब्रेन की कैटेगरी में बिल्कुल फिट बैठती हैं।

Leave a Comment