सचिन तेंडुलकर के बेटे की शादी की ‘तारीख’ फिक्स! इस दिन सजेगा मंडप!

सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी की तारीख फिक्स। तेंदुलकर परिवार में बजने वाली है शहनाइयां। दूल्हा बनेंगे 26 साल के अर्जुन। जानिए कब लेंगे गर्लफ्रेंड सानिया चंदोक संग सात फेरे। भाई की शादी में सोलो परफॉर्मेंस देंगी सारा। बेहद एक्साइटेड हो गए हैं फैंस।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के घर में जश्न का माहौल है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन अब अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 26 साल के अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च 2026 को अपनी मंगेतर सानिया चंदोकके साथ सात फेरे ले सकते हैं। और शादी से जुड़े प्रीवेडिंग फंक्शनंस 3 मार्च से शुरू हो जाएंगे। कहा जा रहा है यह शादी मुंबई में एक प्राइवेट अफेयर होने वाला है।

जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि इस खबर को लेकर अभी तक परिवार की तरफ से पुष्टि नहीं हुई है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके अर्जुन तेंदुलकर अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। अर्जुन और उनकी मंगेता सानिया की जोड़ी को लेकर परिवार और दोस्तों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। बताया जा रहा है दोनों लंबे समय से एकदूसरे को जानते हैं। अब इस रिश्ते को नाम देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शादी को लेकर तेंदुलकर परिवार में खुशी का माहौल है। सभी लोग बेहद एक्साइटेड हैं। खासतौर पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर। कहा जा रहा है वो अपने भाई की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं इस पूरे आयोजन की कमाल संभाल रखी है अंजलि तेंदुलकर ने। मां होने के नाते अंजलि अपने बेटे की शादी को खास और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। शादी की तैयारियां अभी शुरुआती दौर में है। लेकिन वेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट और रस्मों तक हर चीज को बेहद निजीऔर सिंपल रखने की प्लानिंग की जा रही है।

कहा जा रहा है तेंदुलकर परिवार हमेशा से लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहकर अपने निजी पलों को एंजॉय करता आया है और अर्जुन की शादी भी उसी सोच को दर्शाएगी। इस शादी में मेहमानों की लिस्ट लिमिटेड रहने की उम्मीद है। जिसमें करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और क्रिकेट सर्कल के कुछ नाम शामिल होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो सचिन तेंदुलकर खुद भी काफी इमोशनल और खुश हैं।

बेटे को दूल्हे के रूप में देखने का सपना हर पिता के लिए खास होता है और सचिन भी इससे अछूते नहीं है। क्रिकेट की दुनिया में अनगिनतरिकॉर्ड बनाने वाले सचिन के लिए यह पल किसी ट्रॉफी से कम नहीं है। और फैंस भी सचिन के बेटे की शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।

बता दें अर्जुन और सानिया ने 13 अगस्त 2025 में सगाई की थी। और अब खबर है कि सगाई के 6 महीने बाद 5 मार्च 2026 को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जहां अर्जुन क्रिकेटर हैं, वहीं सानिया बिजनेस की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं। बता दें शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर तेंदुलकर परिवार की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Leave a Comment