अरबपति घराने में सचिन ने जोड़ा बेटे का रिश्ता। 1300 करोड़ के मालिक सचिन को संधियों से मिलेगी सीधी टक्कर। क्या रईसी के मामले में बहू के मायके से पीछे है मास्टर ब्लास्टर? बेहद रॉयल है तेंदुलकर बहू सानिया चंडो का मायका। तो बटने लगे हैं निमंत्रण कार्ड। शुरू हो गई है तैयारियां। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के घर आंगन में।
जल्द बजने जा रही हैं बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की शहनाइयां। यह बात तो जगजाहिर है कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के परिवार में जल्द ही इजाफा होने जा रहा है। सचिन अंजलि की फैमिली में बहू सानिया के रूप में नया फैमिली मेंबर शामिल होने वाला है।
मंगलवार को सचिन और अंजलि पूरे परिवार के साथ राष्ट्रीय पति द्रोपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिले और उन्हें बेटे बहू की शादी में आने का न्योता दिया। जिसके बाद से ही तेंदुलकर परिवार और उनकी होने वाली बहू सानिया चंडोक सुर्खियों में छाए हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर कौन है वो लकी गर्ल जिसे मिलने वाला है तेंदुलकर बहू का दर्जा और इसी के साथ सानिया के घर परिवार की भी हो रही है खूब चर्चा। क्या आप यह जानते हैं कि जिस घराने में सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे का रिश्ता जोड़ा है, रईसी के मामले में वह मास्टर ब्लास्टर से किसी मायने में कम नहीं है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि सानिया चंडोक मुंबई के नामचीन और वेल्थी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।
वो देश के नामी बिजनेसमैन रविघई की पोती हैं। जिनका बिजनेस ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई देशों में फैला है। नेटवर्थ के मामले में सानिया के दादा रवि घई सानिया के ससुर सचिन तेंदुलकर को सीधी टक्कर देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन तेंदुलकर 1300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं उनकी होने वाली बहू सानिया का खानदान दौलत के मामले में अपने संधियों को टक्कर देता है। रवि घई की नेटवर्थ 800 से 1000 करोड़ के बीच बताई जाती है। सानिया के दादा रवि घई ग्रेविस हॉस्पिटिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं। वो इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और एक लो कैलोरीिक आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं। ग्रेवस ग्रुप के तहत जो बिजनेस हैं उनमें हॉस्पिटिटी सेक्टर में मुंबई स्थित इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल के अलावा ब्रुकलिन क्रिमरी से लेकर बास्केन रबिंस जैसे आइसक्रीम ब्रांड्स भी शामिल हैं।
ब्रुकलिन क्रिमरी की स्थापना 2016 में रवि घई के पोते शिवान घई द्वारा की गई थी। आइसक्रीम ब्रांड बास्केट रबिंस की भारत में फ्रेंचाइजी इसी ग्रेवस ग्रुप के पास है। जानकारी के लिए बता दें कि रविघ के पिता इकबाल कृष्ण यानी कि आई के घई ने ही क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड और मुंबई के मरीन ड्राइव पर होटल की शुरुआत की थी।
पिता के इस बिजनेस को ही रविघई ने आगे बढ़ाया और दुनिया के कई देशों तक फैलाया। वहीं बात करें सानिया चंडोक के बारे में तो सानिया सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल रूप से भी बेहद टैलेंटेड हैं।
उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वो मुंबई में एक प्रीमियम पेट सेलूून स्पा और स्टोर मिस्टर पॉज की डायरेक्टर और पार्टनर हैं। सानिया की कंपनी पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है। सानिया ने अपने इस बिजनेस की नींव साल 2022 में रखी थी। सानिया एक पशु चिकित्सा तकनीशियन है और उन्होंने डब्ल्यूबीएस यानी कि वर्ल्ड वेटरनरी सर्विज से एबीसी यानी कि एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम भी पूरा किया है।
