भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अब ससुर बनने वाले हैं। अपने परिवार के साथ वह प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए उनके निवास पहुंचे। इस दौरान सचिन ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री को सौंपा।
सचिन तेंदुलकर की पूरी फैमिली साथ रही और इसकी जानकारी खुद पूर्व भारतीय महान खिलाड़ी ने दी। उन्होंने पोस्ट कर बताया कि पीएम मोदी को बेटे की शादी में शामिल होने का न्योता देने गए थे।
आपको बता दें कि अर्जुन और सानिया की शादी अगले महीने यानी मार्च में होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेंदुलकर के लाडले की शादी 5 मार्च को होगी। माना जा रहा है कि 3 मार्च से 5 मार्च के बीच अर्जुन शादी के बंधन में बंधेंगे। Instagram पर पोस्ट करते हुए सचिन ने लिखा कि हमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अर्जुन और सानिया की शादी में बुलाकर खुशी हुई। मोदी जी उस युवा कपल को आपके आशीर्वाद और सही सलाह के लिए धन्यवाद। वहीं बात करें सानिया चंडूक की तो वह एक हाई प्रोफाइल घराने से ताल्लुक रखती हैं।
उनका परिवार बड़े बिजनेस में शामिल है। उनके दादा ग्रेवस ग्रुप को लीड करते हैं। जिनके पास द ब्रोकलिन क्रीमरी और बास्किन रॉबिंस जैसे जानेमाने आइसक्रीम ब्रांड्स की जिम्मेदारी है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के रिकॉर्ड के मुताबिक सानिया अभी मुंबई में मिस्टर पॉज डेेजिग्नेटेड पार्टनर और डायरेक्टर हैं। बता दें कि सानिया चंडोक के दादाजी का नाम रवि घई है जो कि एक मशहूर बिजनेसमैन हैं। इनके मुंबई में कई बड़े-बड़े होटल्स भी हैं।
आपको बताते चलें कि सानिया के पिता गौरव घई भी अपने पारिवारिक बिजनेस में ही जुड़े हुए हैं और एक बिजनेसमैन के तौर पर काफी सक्सेसफुल भी हैं। वहीं कपल के एज गैप की बात करें तो जहां अर्जुन की उम्र 26 साल है तो वहीं उनकी होने वाली पत्नी उनसे 1 साल बड़ी यानी कि 27 साल की है। वहीं बात करें अर्जुन तेंदुलकर की तो वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर अपना क्रिकेट करियर बना रहे हैं।
वह घरेलू क्रिकेट में गोवा को रिप्रेजेंट करते हैं और पहले इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि न सिर्फ पीएम मोदी बल्कि सचिन तेंदुलकर के परिवार ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की [संगीत] थी और उन्हें भी कार्ड भेजा था।
जिसकी जानकारी भी खुद सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की थी।
