ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई सभा इब्राहिम। अर्चना पून सिंह के बाद सभा के साथ हुआ। दीपिका कक्कड़ की करोड़पति ननद के साथ हुआ धोखा। फर्जी वेबसाइट बनाकर ने लगाया मोटा चू चुना। वॉग में शोएब की बहन ने धोखाधड़ी का किया खुलासा। परिवार में खुशियों के बीच एक बार फिर बढ़ी टेंशन। देश भर में ऑनलाइन स्कैम के बढ़ते केस ने सभी को परेशान करके रखा हुआ है। एक के बाद एक यह केसेस अब बढ़ते ही जा रहे हैं।
तो वहीं अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी ठगी से अछूती नहीं रही। हाल ही में दुबई में अर्चना पूर्ण सिंह ने अपने साथ हुएस्कैम का खुलासा किया था। वहीं अब शोएब इब्राहिम की बहन और जीजा भी इस धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। इस बात का खुलासा खुद सभा और उनके शौहर ने हालिया वॉग में किया है।
जी हां, इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि दीपिका कक्कड़ की ननद सभा इब्राहिम पॉपुलर इन्फ्लुएंसर्स में से एक हैं। यूट्यूब से वह हर महीने लाखों रुपए कमाती हैं। ऐसे में उनके साथ हुए इस हादसे ने फैंस को हैरान करके रख दिया है।
इब्राहिम परिवार की खुशियों को एक बार फिर किसी की बुरी नजर लग गई है। दीपिका की ट्रिटमेंट के बाद परिवार में धीरे-धीरे सब कुछ ठीक होनेही लगा था और फिर धोखाधड़ी की वजह से सवा और उनके परिवार में परेशानियां बढ़ गई हैं। खबरों के मुताबिक इस में उन्हें लाखों रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर हुआ क्या है।
दरअसल अपने हालिया व्लॉग में सभा ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ लोनावला घूमने का प्लान बना रहे थे। तो ऐसे में सभा के पति सनी और उनके मैनेजर मिलकर होटल की बुकिंग कर रहे थे। और इसी बुकिंग के दौरान उनके साथ यह घटना हो गई। वॉग में सनी ने उनके साथ हुए स्कैम के बारे में बताते हुए कहा, हमारे साथ में बहुत बड़ा फ्रॉड हो गया है।हमने मैनेजर आरती से रिसोर्ट बुक करवाया था। लेकिन वो अब यह बोल रही है कि वो एक फ्रॉड था। हम ₹500 भी डाल चुके थे।
मेरे पास सारे स्क्रीनशॉट भी हैं। लेकिन वो वेबसाइट फर्जी थी। अब वो लोग फोन भी नहीं उठा रहे हैं। रिसोर्ट के नाम से ही वेबसाइट बनाई हुई थी। फ्रॉड करने वालों ने। जब बुकिंग करने गए तो उसी वेबसाइट से बुक हुआ और अब वो लोग फोन नहीं उठा रहे हैं। हमारा दिमाग खराब हो गया है। हमारे साथ भी फ्रॉड हो गया है।
आगे सभा ने लोगों से गुहार लगाते हुए कहा इस वीडियो में उतार-चढ़ाव थे। चीजें बहुत ऊपर नीचे रही। सनी के लिए बहुत उतार-चढ़ाववाला था क्योंकि उन्होंने पहली बार आरती के साथ मिलकर बुकिंग की और स्कैम हो गया। जब पहली बार होता है तो समझ नहीं आता है। अगर आप जानते हो कि कैसे क्या कर सकते हैं, कैसे पैसे मिल सकते हैं तो प्लीज बताना। कोई अगर वकील हो तो प्लीज हमें बताना।
ऑनलाइन स्कैम होने के बाद कपल के पास सिर्फ लोगों से मदद की गुहार लगाने का ही ऑप्शन बचा है। ₹00 खोने के झटके से अभी भी दोनों बाहर नहीं आ पा रहे हैं। सभा और सनी की परेशानियां सुनने के बाद फैंस भी चिंता में घिर गए हैं। हालांकि अपनी खुशियों में आई अड़चनों को परे रखकर सभा और सनी नेवेकेशन का प्लान कैंसिल नहीं किया। लेकिन फिर भी वह फिलहाल चिंता में हैं और इसी सोच में पड़े हुए हैं कि किस तरह उनके पैसे वापस मिल पाएंगे।
