मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर की बिगड़ी तबीयत। शोकेस सेट पर अचानक हुई बेहोश। गंभीर हालत में में करवाया गया भर्ती। वक्त पर मिला इलाज नहीं तो जा सकती थी सबा की जान। जी हां, दुश्मन देश पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से वो खबर आई है जिसने सबा कमर के लाखों भारतीय फैंस को भी चिंता में डाल दिया है।
हिंदी मीडियम फिल्म से इंडियन ऑडियंस का दिल जीतने वाली सबा कमर पाकिस्तानी फिल्म और ड्रामा इंडस्ट्री का नामी चेहरा है। दुनिया भर में सबा के करोड़ों फैंस हैं। 41 साल की हो चुकी सभा को लेकर खबरें हैं कि बीते दिनों एक्ट्रेस की तबीयत काफी बिगड़ गई थी।

फिलहाल वह अस्पताल के में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। अपने अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी खुद सभा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। इस तस्वीर में सभा को हॉस्पिटल बेड पर लेटे देखा जा सकता है।
उनके आसपास डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ के कई लोग मौजूद हैं। अपनी फोटो शेयर करते हुए सभा ने लिखा है कि हेलो मेरे प्यारे लोगों आप सभी के प्यार चिंता और दुआओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं बिल्कुल ठीक हूं। बस थोड़ा सा रुक गई थी लेकिन अब मैं वापस आ गई हूं जो कभी गई ही नहीं थी। मैं कहीं नहीं जा रही तो तैयार हो जाओ। हालांकि सभा की हालत पहले से काफी बेहतर है। वो अब ठीक महसूस कर रही हैं। लेकिन इस फोटो को देख उनके भारतीय फैंस चिंता में पड़ गए हैं।

सभी यह जानने के लिए बेताब नजर आए कि आखिर सबा को हुआ क्या है? तो जानकारी के लिए बता दें कि एक शो की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की हालत काफी खराब हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभा सेट पर थी और शूटिंग कर रही थी। इस दौरान वो अचानक से बेहोश हो गई। जिसके बाद शूटिंग को रोकना पड़ा और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया। सूत्रों की मानें तो सभा की हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टर्स ने उनके कई टेस्ट किए और उनकी एंजियोग्राफी भी की गई।
डॉक्टर्स का कहना है कि अगर सबा को वक्त पर अस्पताल नहीं लाया जाता या उन्हें इलाज मिलने में जरा भी देरी होती तो यह उनके लिए जानलेवा भी हो सकता था। सभा की खराब तबीयत का कारण ज्यादा तनाव और थकान बताया जा रहा है। हालांकि सभा के तनाव की क्या वजह है इसके बारे में अभी तक कोई ज्यादा इंफॉर्मेशन नहीं मिल पाई है। बता दें कि 41 साल की सबा कमर ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि कुछ साल पहले एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी मूल के बिजनेसमैन अजीम खान के साथ सगाई की थी। दोनों शादी भी करने वाले थे।
लेकिन साल 2021 में सभा ने अज़ीम के साथ अपनी मंगनी तोड़ दी थी। जब एक दूसरी महिला ने अजीम खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कहा जाता है कि इस रिश्ते के टूटने का सभा को गहरा सदमा लगा था।