रितिक रोशन की किराएदार बनी सबा आजाद हर महीने गर्लफ्रेंड से वसूलेंगे ₹75,000 3 साल का रिश्ता मालकिन की जगह बन गई किराएदार। लाखों के रेंट पर सबा को मिला गर्लफ्रेंड डिस्काउंट। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बनाते हैं।
वॉर टू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप जरूर रहे लेकिन रियल लाइफ लव जोरों शोरों से परवान चढ़ रहा है। इतना कि लाखों का किराया हजारों में कर दिया गया है। कंफ्यूज हो गए। सारा कंफ्यूजन क्लियर करते हैं। दरअसल गॉसिप्स के गलियारों में एक बात बहुत घूम रही है कि एक्टर ने मुंबई के जूहू में समंदर किनारे बना अपना आलीशान फ्लैट किराए पर दे दिया है। उनकी ये नई किराएदार और कोई नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड सबा आजाद हैं। आखिर चल क्या रहा है आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे को पिछले 3 सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं तो कभी खबर आती है कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। इन सब चर्चाओं के बीच अब एक खबर सामने आ रही है कि सभा को रतिक ने अपना किराएदार बना लिया है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने मुंबई के जूहू में समंदर के किनारे बना अपना आलीशान फ्लैट किराए पर दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सबा आजाद ने रतिक के इस फ्लैट को किराए पर लिया है और इसके लिए उन्होंने 1.25 लाख डिपॉजिट भी करा दिए हैं।
जानकारी के अनुसार यह फ्लैट मन्नत अपार्टमेंट नाम की बिल्डिंग के 15th फ्लोर पर है। कहा जा रहा है कि सभा यहां पर एक साल तक रहने वाली हैं। इसके लिए वह हर महीने ₹75,000 किराया अदा करेंगी। इस घर का एरिया करीब 1100 स्क्वायर फीट है। इसमें सी फेसिंग बालकनी, मॉडर्न इंटीरियर, सभी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं रतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बारे में बात की जाए तो वह सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक फेमस सिंगर और परफॉर्मर भी हैं। वो फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक, बैंड और थिएटर में भी एक्टिव रहती हैं।
इसके अलावा सबा आजाद, रितिक के साथ रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें अक्सर एक्टर के परिवार और एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ भी देखा जाता है। बहुत मौकों पर सुजैन खान ने सभा की तारीफ भी की है। कहा जाता है कि रतिक के बच्चों के साथ भी सभा की अच्छी बॉन्डिंग है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 51 साल के रतिक रोशन 39 साल की एक्ट्रेस सिंगर सबा आजाद के साथ 2022 से रिलेशनशिप में हैं।
वहीं बता दें ऋतिक और सभा मई 2022 में करण जौहर के 50th बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान पहली बार पब्लिकली एक साथ नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों फिल्म प्रीमियर्स बर्थडे फैमिली वेकेशंस में साथ-साथ नजर आने लगे जिसके बाद उनका रिश्ता ऑफिशियल माना जाने लगा। कहा जाता है दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं। उन्हें अपने बीच के 11 साल के उम्र के फासले से कोई फर्क नहीं पड़ता।
