बॉलीवुड से एक और बुरी खबर नहीं रहे फेमस सिंगर। दिवाली के एक दिन बाद निधन से निधन। गोवर्धन असरानी के बाद एक और मौत। फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम। सिंगर की बीवी का रो-रो कर बुरा हाल। सिंगर के फैंस को लगा बड़ा झटका।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। एक्टर पंकज धीर गोवर्धन असरानी के निधन के बाद अब मशहूर सिंगर और कंपोजर ऋषभ टंडन का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है।
ऋषभ को उनके हिट गाने फकीर के लिए जाना जाता है। इस गाने ने उनकी जिंदगी रातोंरात बदल दी थी और अब खबर आ रही है कि बीते दिन 21 अक्टूबर को सिंगर का के चलते निधन हो गया है। उनकी अचानक हुई निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस, फैमिली और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार ऋषभ के करीबी दोस्त ने उनके निधन की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि ऋषभ टंडन का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। ऋषभ के जाने से उनके परिवार में मातम पसर गया है।
सिंगर की पत्नी ओलेसिया का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सिंगर के दोस्त ने बताया कि ऋषभ का निधन बीते दिन देर रात दिल्ली में हुआ। इस खबर को सुनने के बाद सिंगर के फैंस भी बहुत शॉक में हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी फोटो शेयर कर उन्हें याद कर इमोशनल हो रहे हैं। किसी के लिए भी यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि 27 साल की उम्र में सिंगर ऋषभ टंडन इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। फकीर फेम सिंगर ऋषभ टंडन की पर्सनल लाइफ की अगर बात करें तो उन्हें पालतू जानवरों से काफी प्यार था। सिंगर मुंबई में अपनी पत्नी ओलेसिया और कई पालतू जानवरों के साथ रहते थे। जानकारी के लिए बता दें सोशल मीडिया पर उनके कई गाने काफी फेमस थे। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बहुत से गाने तो ऋषभ के अभी तक रिलीज नहीं हुए हैं जो उन्होंने रिकॉर्ड कर लिए हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि उनका गाना फकीर काफी फेमस था। जिसके बाद से ऋषभ को फकीर फेम सिंगर के नाम से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। सिंगर ऋषभ टंडन इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते थे। बता दें Instagram पर उनके 4,49,000 फॉलोवरर्स थे। वहीं आपको बता दें सिंगर भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे। उनके इंस्टा बायो पर अगर नजर डालें तो यह बात साफ होती है कि भगवान शिव में उनकी कितनी आस्था थी।
बायो में लिखा गया है एक ऐसा भक्त जिसमें शिव की ताकत समा गई हो। बता दें ऋषभ टंडन मल्टीटलेंटेड आर्टिस्ट थे। सिंगर, म्यूजिक कंपोजर के साथ-साथ वह एक शानदार एक्टर भी थे। उनका इश्क फकीराना गाना काफी हिट हुआ था। वहीं एक हफ्ते पहले 10 अक्टूबर को सिंगर ने अपना जन्मदिन अपनी वाइफ के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया था।
सोशल मीडिया पर सिंगर की लास्ट पोस्ट भी उनके बर्थडे की ही है। इस पोस्ट को ऋषभ की पत्नी ने अपलोड किया था जिसे ऋषभ ने अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया था। इसमें ऋषभ और उनकी पत्नी क्यूट पोजेस देते हुए नजर आ रहे हैं और बहुत खुश दिख रहे हैं। इस वीडियो से पता चलता है कि ऋषभ और उनकी पत्नी ओलेसिया में काफी गहरा प्यार था। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 ओम