टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस की हुई सगाई,36 की उम्र में बनेगी दुल्हन,मंगेतर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

पॉपुलर एक्ट्रेस की हुई परमानेंट बुकिंग। टीवी की गुंजन के फॉरएवर की हुई शुरुआत। बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ किया प्यार का इजहार। जगजाहिर किया रिश्ता। मंगेतर की बाहों में बाहें डाल शेयर की तस्वीरें। समंदर किनारे मंगेतर ने फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज। 36 की उम्र में दुल्हन बनने को हुई तैयार। जल्द ही लेंगी सात फेरे।

आप सभी ने टीवी का पॉपुलर शो सपने सुहाने लड़कपन के तो देखा ही होगा। तो क्या आपको सभी की फेवरेट गुंजन याद है? जी हां, वही गुंजन जिसने अपने सपनों के आगे किसी को आने नहीं दिया। तो वहीं आज उसी गुंजन ने अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी सुनाई है।

जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रूपल त्यागी की। पिछले 4 साल से एक्टिंग से दूर रहने के बाद अब एक बार फिर रूपल चर्चाओं में हैं और इस बार वजह उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ है। छोटे पर्दे की दुनिया से बेहद ही दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई। अब बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी वेडिंग सीजन का आगाज हो चुका है और इसकी शुरुआत और किसी ने नहीं बल्कि खुद रूपल ने की है।

जी हां, 36 साल की उम्र में दुल्हन बनने को तैयार हैं हम सभी की चहेती गुंजन। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्रा। पर तस्वीर शेयर करके किया है। जैसे ही एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर की, देखते ही देखते वह जमकर वायरल हो गए। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस भी खुशी से झूम उठे और उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उनके होने वाले मंगेतर के बारे में जानने के लिए भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल 16 नवंबर को अंत ने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा बस हम एकदम सही।

हां, हमेशा के लिए। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नोमिश घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहे हैं। एक तस्वीर में नोमिश ने प्यार से रूपल का हाथ पकड़ा हुआ है। जबकि दूसरी तस्वीर में रूपल खुशी-खुशी अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही है। एक और तस्वीर में दोनों प्यार भरे पल साझा करते नजर आए। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कपल की बलाए लेते नहीं थक रहे।

गोवा में समंदर किनारे हुआ यह ड्रीमी प्रपोजल हर लड़की के सपने से ज्यादा खूबसूरत है। बता दें कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई। जहां पहली ही मुलाकात में उनके बीच एक खास कनेक्शन बन गया। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों शादी के खूबसूरत सफर की शुरुआत करने वाले हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि नोमिश की ईमानदारी, सादगी और केयरिंग ने उन्हें दिल से इंप्रेस किया और उन्होंने महसूस किया कि यही उनके परफेक्ट पार्टनर हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों दिसंबर 2025 में शादी करने जा रहे हैं। नोमिश मूल रूप से मुंबई से हैं। लेकिन वह लॉस एंजेलिस में काम करते हैं। रूपल ने बताया कि उनसे मिलते ही उन्हें यह अजीब सा एहसास हुआ था कि नोमिश ही वह इंसान है जिसके साथ वह अपनी जिंदगी बिताना चाहती हैं। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने नहीं सोचा था कि उनकी सगाई इतनी जल्दी हो जाएगी।

Leave a Comment