जयपुर में रूसी फोटोग्राफर जूलिया गुरुलेवा का एक फोटोशूट सुर्खियों में रहा जिसमें गुलाबी रंग के हाथी पर एक मॉडल बैठी नजर आ रही थी। इस फोटोशूट की तस्वीरें सामने आने के बाद उस फोटोग्राफर की जमकर आलोचना की जा रही थी। फिर बाद में एक ऐसी खबर आई जिसने सबको निराश किया। उस पिंक हाथी की कथित तौर पर हो गई। इस मामले में अब टीवी एक्ट्रेस रूपपाली गांगुली ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।
अनुपमा फेम रूपपाली गांगुली ने इस चिट्ठी में हाथी की सवारी बंद करने और रोबोट हाथियों और ऐसे साधन के इस्तेमाल की शुरुआत करने की अपील की है जिसमें जानवरों का इस्तेमाल ना हो। साथ ही एक्ट्रेस ने वायरल पिंक हाथी चंचल के निधन पर भी शोक जताया है। रूपपाली ने लिखा मैं राजस्थान में कैद हाथी चंचल को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

जिसे गुलाबी रंग से रंग कर फोटोशूट के लिए इस्तेमाल किया गया था और जिसकी कथित तौर पर हो गई है। साथ ही मैं उन हाथियों के बारे में भी लिख रही हूं जिनका इस्तेमाल अभी भी सवारी के लिए होता है। इस घटना ने पूरे भारत और विदेशों को झिझोर कर रख दिया है जो दर्शाता है कि हाथी के शोषण के खिलाफ जनता कितनी दृढ़ता से खड़ी है।

उन्होंने आगे लिखा सादिक खान नाम के मालिक का जिक्र किया जो मालती नाम के हाथी से भी जुड़ा है जिसे दो बार मारपीट के बाद पेटा इंडिया द्वारा बचाया गया था। इस फोटोशूट ने जनता का दिल दहला दिया। वहीं आमेर किले जैसी जगहों पर सवारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथी इससे भी कहीं ज्यादा दयनीय स्थिति का सामना करते हैं। जब लोग उनका इस्तेमाल नहीं होता तो उन्हें जंजीरों में बांध कर रखते हैं और अक्सर हाथियों को कंट्रोल किया जाता है। हताश होकर वे इंसानों और एक दूसरे पर हमला भी कर देते हैं। गांगुली ने इस घटना के भारत और बाहर के लोगों को खफा कर दिया है जो हाथियों के शोषण के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की कि भारत इंडोनेशिया की तरह हाथी की सवारी को बंद कर दे और रोबोटिक हाथियों, सजावटी इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य गैर पशु विकल्पों को प्रोत्साहित करें ताकि जानवरों को क्रूर तमाशों से बचाया जा सके।
बहुत से लोग चंचल हाथी की मौत की वजह उस कंट्रोवर्शियल फोटो शूट को बता रहे हैं। इस बात को लेकर रूसी फोटोग्राफर जूलिया वेरोलेवा के खिलाफ भी एक्शन की मांग की जा रही है। ट्रोलिंग से परेशान होकर अब फोटोग्राफर ने आखिरकार सोशल मीडिया पर चुप्पी भी तोड़ी है। उनका दावा है कि पिंक हाथी से जुड़े प्रोजेक्ट को लेकर बहुत सारी गलत जानकारी फैलाई जा रही है। उस पोस्ट में लिखा गया कि उन्हें बताया गया था कि हाथी की हाल ही में बुढ़ापे के कारण मौत हुई है।
लेकिन फोटोशूट महीनों पहले हुआ था जिसका इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने लोगों से गलत जानकारी ना फैलाने की अपील भी की है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए भी बचाव करते हुए लिखा हाथी पर ऑर्गेनिक पेंट लगाया गया था जिससे जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचता है। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। पिंक सिटी में रशियन फोटोग्राफर ने हाथी की सवारी की उसे पिंक कर दिया। लोग गुस्से में
