मार्केट में औरत का चुराया पर्स, एक्ट्रेस सीसीटीवी से पकड़ी गई।

फिल्म इंडस्ट्री से आ रही है एक शॉकिंग खबर। फिल्म इंडस्ट्री की एक यंग एक्ट्रेस को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इस यंग एक्ट्रेस पर आरोप है कि इसने चोरी की है। इसने बाजार में एक महिला का पर्स चुराया है और इस पर्स में रखे गहने भी इसने बेचने की कोशिश की है।

इस एक्ट्रेस का नाम है रूपा दत्ता जो कि कोलकाता टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। रूपा दत्ता को ही पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने कहा है 15 अक्टूबर को सवा5 से 4:30 बजे के बीच एक मार्केट प्लेस जो कि पोस्ता में स्थित है वहां पर रूपा दत्ता ने एक औरत का चुपके से पर्स चुरा लिया। इस औरत ने बाद में पुलिस कंप्लेंट की जिसके बाद पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू की और जिस जगह से औरत का पर्स गायब हुआ था।

वहां की सीसीटीवी फुटेजेस जब पुलिस ने खंगाली तो उसमें साफ दिखा कि रूपा दत्ता ने ही उस औरत का पर्स लिया था। औरत के उस पर्स में काफी ज्वेलरी थी जिसमें एक मंगलसूत्र, एक चेन जिसमें वैष्णो देवी का लॉकेट था, दो ब्रेसलेट्स, ₹4000 कैश शामिल था। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू करने के बाद रूपा की लोकेशन पता की।

रूपा को पुलिस अरेस्ट करने पहुंची उनके घर पर और वहीं से जो सारी ज्वेलरी और वह पर्स था वह भी पुलिस ने बरामद कर दिया है। रूपा को अब कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। यह पहली बार नहीं है जब यह एक्ट्रेस चोरी के मामले में पकड़ी गई हो।

इससे पहले ईयर 2022 में भी इस एक्ट्रेस को लेकर इसी तरह की खबर आई थी कि इसने चोरी की है। एक टाइम पर रूपा टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम थी। कोलकाता में काफी नाम था। लेकिन आखिर यह चोरी जकारी में क्यों पड़ी है और क्यों इस तरह के गलत काम इस रूपा को करने पड़ रहे हैं?

Leave a Comment