क्या गंभीर बीमारी की चपेट में आए रुबीना? धीरे-धीरे छोटे पर्दे की छोटी बहू खोने लगी है अपनी याददाश्त। दो बेटियों की मां का हुआ यह कैसा हाल। बढ़ती उम्र के साथ बॉडी में आने लगे हैं यह बदलाव। पोस्ट शेयर कर रुबीना ने सुनाई आपबीती। पहले हिना फिर सना फिर दीपिका और अब रुबीना। क्या 2025 बना टीवी की बहुओं के लिए मनहूस?
टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस रुबीना दिलक हर दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। छोटे पर्दे की छोटी बहू रुबीना दिलक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने से जुड़े हर एक अपडेट एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब रुबीना ने अपने बारे में कुछ ऐसा बताया है जिसके चलते फैंस की चिंता बढ़ गई है।
जी हां, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस की हालत कुछ ठीक नहीं है। बढ़ती उम्र के साथ रुबीना एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई हैं। धीरे-धीरे एक्ट्रेस अपनी याददाश्त खोने लगी हैं। तो चलिए बिना किसी देरी आपको बताते हैं कि आखिर क्या हुआ है। दरअसल रुबीना दिलक अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं।
हर दिन एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोस शेयर करती रहती हैं जो फैंस को दीवाना बनाए रखती हैं। लेकिन आज यानी कि मंगलवार के दिन रुबीना ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी है। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में बताया है कि वो धीरे-धीरे अपनी उम्र भूलने लगी हैं। पोस्ट शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा, 30 के बाद मैं कभी-कभी अपनी सही उम्र भूलने लगती हूं। मैं कभी 32 साल की होती हूं तो कभी 34 या 36 साल की होती हूं। इसमें मुझे सिर्फ यह पता है कि मैं अभी 40 की नहीं हुई हूं। रुबीना के इस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद फैंस भी अजीबोगरीब रिएक्शन देने लग गए हैं।
कमेंट बॉक्स में उनसे स्टोरी के बारे में सवाल करने लग गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “क्या हुआ रुबीना को? सब ठीक तो है?” वहीं एक और यूजर ने लिखा, अचानक से क्या हो गया है मैम आपको? यह साल ही खराब है। कुछ ना कुछ हो ही रहा है। जैसा कि सभी जानते हैं कि साल 2025 टीवी की बहुओं के लिए कुछ खास ठीक नहीं चल रहा है। पहले हिना खान, फिर सना मकबूल और उसके बाद दीपिका के कैंसर की खबर और अब रुबीना की भूलने की खबर सुनने के बाद लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।
फैंस के लिए मान पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर ऐसा हुआ क्या है कि जिसके चलते रुबीना को इस सब का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बता दें कि फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि रुबीना ने यह पोस्ट मजाकिया अंदाज में शेयर किया है या फिर अपनी हेल्थ के साथ हो रही प्रॉब्लम्स का कोई बड़ा हिंट दिया है।
अब यह तो वक्त ही बता पाएगा कि आखिर पूरा मामला है क्या? बता दें कि 37 साल की रुबीना को देखकर कोई सोच ही नहीं पाता है कि एक्ट्रेस दो बच्चों की मां है। यहां तक कि उन्हें देखने के बाद कई लोग तो इस बात पर भी भरोसा नहीं कर पाते कि वो सच में 37 साल की है और आखिर हो भी क्यों ना प्रेगनेंसी के बाद से ही रुबीना ने अपने ऊपर कड़ी मेहनत की है। अपनी डाइट और वर्कआउट का एक्ट्रेस ने पूरा ध्यान रखा है।
