रजनीकांत की जेलर 2 में शाहरुख खान होंगे। इस बात की पुष्टि मिथुन चक्रवर्ती काफी पहले कर चुके हैं। मगर फिल्म में उनका किरदार क्या होगा इसे लेकर कुछ खास अपडेट सामने नहीं आई थी। हालांकि अब उनके रोल को लेकर पर्दा उठने लगा है। खबर है कि वह इस मूवी में एक पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे। जल्द ही वो अपने हिस्से की शूटिंग करने वाले हैं। यह शाहरुख के करियर में तीसरा मौका होगा जब वो एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे।
जेलर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इसलिए मेकर्स पर इसके सीक्वल को और बड़ा बनाने का दबाव सा है। इस सिलसिले में उन्होंने शाहरुख को एक कैमियो रोल के लिए अप्रोच किया था। इसके लिए वो झट से तैयार हो गए। आई एनएस की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख का ये पुलिस वाला अवतार एक एक्सटेंडेड कैमियो होगा मेकर्स ने फिल्म के बाकी हिस्सों की शूटिंग पूरी कर ली है। अब केवल शाहरुख वाले सीक्वेंस को फिल्माना बाकी है। वो मार्च में ही इस फिल्म का काम पूरा कर लेंगे।
बताया जा रहा है कि कैमियो होने के बावजूद उन्हें फिल्म में अच्छा खासा रन टाइम मिलेगा। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जेलर 2 के लिए डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार को सात से आठ दिनों की डेट्स दी है। शाहरुख अपने लंबे फिल्म करियर में केवल दो बार ही पुलिस का रोल करते हुए नजर आए हैं। एक बार 2001 में आई वन टू का फोर में और दूसरी बार 2023 की हजार करोड़ी फिल्म जवान में। इन दोनों फिल्मों को हटा दे तो वो खाकी वर्दी से ज्यादातर दूर ही रहे हैं। इसलिए उनका जेलर 2 में पुलिस बनना काफी रोचक नजर आ रहा है।
इत्तेफाक से शाहरुख ने जवान में रजनीकांत की तरह ही एक जेलर का किरदार निभाया था। यदि मेकर्स दोनों किरदारों में कुछ कनेक्शन बनाते हैं तो यह फिल्म देखने लायक बन जाएगी। वैसे फरवरी 2026 में हिंदुस्तान टाइम्स ने उनके किरदार को लेकर एक रिपोर्ट छापी थी। उसके मुताबिक फिल्म में शाहरुख रजनीकांत के एक पुराने दोस्त का रोल करेंगे। वह भी ऐसे दोस्त जिन पर रजनीकांत का किरदार अपनी जान से अधिक भरोसा करता है। कहानी में एक ऐसा मौका आता है जब रजनीकांत बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। ऐसे में वो अपनी उसी पुराने दोस्त यानी शाहरुख को कॉल करते हैं। उनके कॉल के बाद ही फिल्म में शाहरुख की एंट्री होती है। यह पहला मौका होगा जब ये दोनों एक्टर्स एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले शाहरुख खान स्टारर रावन में रजनीकांत के रोबोट वाले किरदार चिट्ठी का कैमियो जरूर था। मगर उस रोल को रजनीकांत के जगह उनके बॉडी डबल ने किया था।
फैंस भी जेलर 2 में देश के दो बड़े सुपरस्टार्स को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे। खबर है कि शाहरुख का कैमियो मुंबई या चंडीगढ़ में किसी एक जगह पर शूट किया जाएगा। चर्चा है कि यह फिल्म जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन अब तक इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
