2 लाख की घूस लेने वाले दरोगा को कोर्ट ने ये बोलकर छोड़ दिया कि पैसा उसकी जेब से नहीं मिला, फाइल मे था।

ये दारोगा धनंजय सिंह हैंअक्टूबर में दो लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे। वीडियो में चार गड्डियाँ थीं ,पाँच-पाँच सौ की, इतनी साफ़ तस्वीर थी कि रिश्वत भी शरमा जाए,लेकिन न्याय की आँखें बहुत सूक्ष्म होती हैं।

हाईकोर्ट ने जमानत दे दीतर्क यह कि पैसे जेब या शरीर से बरामद नहीं हुए , फाइल में थे।

इस फैसले के बाद एक नया सरकारी पाठ्यक्रम शुरू होना चाहिए -“रिश्वत कैसे लें कि अदालत भी साथ दे”पाठ एक: जेब नहीं, फाइल पाठ दो: हाथ नहीं, थैला पाठ तीन: सबूत दिखे तो कहो – ये मेरा नहीं, काग़ज़ों का था

Leave a Comment