जब ऋषि कपूर & नीतू सिंह की फ्लाइट में हुई भयंकर बहस, देखते रह गए लोग।

ऋषि कपूर साहब और नीतू कपूर जी फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक है। लेकिन यह भी सच है कि इस कपल में झगड़े बहुत होते थे। रणबीर कपूर ने खुद अपने इंटरव्यूज में कहा कि मैंने देखा है मेरे मां-बाप को रात-रात भर लड़ते हुए और किचन से कप प्लेट्स फूटने की आवाजें आती थी। मैं बहुत शर्मिंदा होता था। और अब फिल्म इंडस्ट्री के एक और एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक बार ऋषि कपूर और नीतू सिंह को फ्लाइट में लड़ते झगड़ते हुए देखा और इस लड़ाई झगड़े की आवाज इतनी तेज थी कि मैं पीछे था। वो लोग फर्स्ट क्लास में थेऔर वहां से मुझे चिड़चिड़ाने की आवाज आ रही थी।

यह एक्टर और कोई नहीं वीरदास है जिन्होंने ऋषि कपूर के साथ नमस्ते लंदन फिल्म में काम किया। वीरदास ने ऋष कपूर के साथ मिड एयर फ्लाइट वाली बात बताते हुए कहा कि हम लोग सेम फ्लाइट से ट्रैवल कर रहे थे।

ऋषि जी और नीतू सिंह को फ्लाइट में फर्स्ट क्लास में जगह मिली थी। मैं पीछे था लेकिन अचानक मैं सुनता हूं कि आगे से आवाजें आ रही है चिड़चिड़ाने की। एक केक को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। ऋषि कपूर साहब वो केक खाना चाहते थे। नीतू कपूर उन्हें वह केक खाने से रोक रही थी और कह रही थी कि डॉक्टर ने तुम्हें मना किया है तुम यह केक नहीं खा सकते हो। लेकिन फिर भी ऋषि कपूर जिद करने लगे केक खाने की।

लेकिन नीतू सिंह ने ऋषि कपूर को केक नहीं खाने दिया। दोनों के बीच झगड़ा और भारी बहस हो गई। फ्लाइट के अंदर सभी लोग देखने लगे। तभी ऋषि कपूर नीतू कपूर के पास से उठकर पीछे वीरदास के पास आ गए और वीरदास से उन्होंने नॉर्मली बात करनी शुरू की और फिल्मी बातें वो करने लगे। लेकिन इसी बीच ऋषि कपूर अपने पॉइंट पर आ गए। जिस पॉइंट के लिए वो आगे से उठकर पीछे वीरदास के पास आए थे। ऋषि कपूर ने वीरदास को कहा कितुम्हें यह जो केक मिला है, तुम यह केक खाने वाले हो? तो वीरदास ने कहा, नहीं।

ऋषि कपूर ने कहा, क्या मैं यह केक खा सकता हूं? वीरदास ने कहा, हां। फिर इस तरह से ऋषि कपूर ने वीरदास से वो केक लेकर खाया क्योंकि नीतू कपूर ने उन्हें केक खाने नहीं दिया। यह बात दो चीजें बताती है। एक तो यह कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर इन दोनों की केमिस्ट्री बहुत ही कुवकी केमिस्ट्री थी। दोनों में झगड़े होते थे।

छोटी-छोटी बात को लेकर भी डिसए्रीमेंट्स होते थे। लेकिन फिर भी दोनों ने एक दूसरे का साथ जिंदगी भर निभाया। और दूसरी चीज यह कि ऋषिकपूर और उनका खाने के प्रति प्रेम। यह प्रेम कोई नहीं तोड़ पाया। वो अपने इस फूड लव के लिए, स्वीट टूथ के लिए, बच्चों की तरह पब्लिक प्लेसेस पर भी लड़ पड़ते।

Leave a Comment