रिंकू सिंह के शादी से पहले बड़ा पंगा। दूल्हा बनने से पहले गेस्ट लिस्ट ने बढ़ाई टेंशन। करोड़पति क्रिकेटर की शादी में आएंगे सिर्फ 12 मेहमान। क्या खूब दौलत के बाद भी खर्चे से घबराए रिंकू सिंह? क्यों शादी से पहले सिंह और सरोज परिवार ने लिया बड़ा फैसला?
जी हां, टीम इंडिया के बैट्समैन रिंकू सिंह अब जल्द ही अपनी बैचलर लाइफ को अपडेट कर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह तो आप सभी जानते हैं कि क्रिकेटर ने अपनी लेडी लव और सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ 8 जून को सगाई कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया था और अब सगाई के बंधन में बंधने के बाद लव बर्ड्स रिंकू और प्रिया अपनी शादी की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में छा गए हैं। खबरें हैं कि क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज जून के महीने में सात फेरे लेकर नई शुरुआत करने वाले हैं और हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ भी थामने वाले हैं।
दो बार शादी कैंसिल होने के बाद अब आखिरकार प्रिया के दुल्हन बनने का और रिंकू सिंह के दूल्हा बनने का वक्त आ गया है। सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू और प्रिया जून के महीने में शिव की नगरी यानी कि काशी में सात फेरे लेने वाले हैं। जी हां, अभी तक वायरल हो रही खबरों के मुताबिक रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया के साथ काशी नगरी में सिर्फ 10 से 12 लोगों के बीच ही सात फेरे लेंगे और शुभ विवाह के बंधन में बंधेंगे। जानकारी के लिए बताते चले कि दूल्हा बनने से पहले रिंकू सिंह देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में फिलहाल बिजी हैं और आईपीएल खत्म होने के बाद ही क्रिकेटर की शादी की शहनाइयां बजेंगी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावे किए जा रहे हैं कि रिंकू और प्रिया का शुभ विवाह 11 या फिर 12 जून को हो सकता है। तो कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावे हैं कि जून के पहले हफ्ते में रिंकू और प्रिया सात जन्मों के लिए एक दूसरे का हाथ थामने वाले हैं। तो वहीं गौर करने वाली बात है कि खुशियों के माहौल के बीच यानी कि शुभ विवाह के दौरान किसी भी प्रकार की सियासत से बचने के लिए करोड़पति क्रिकेटर की बारात में सिर्फ 10 से 12 बारातियों के आने की खबर सामने आ रही है। और गेस्ट की इसी लिस्ट को लेकर शादी से पहले ना सिर्फ सिंह परिवार में बल्कि सरोज परिवार में भी टेंशन का माहौल बना हुआ है।
अब बारातियों की इतनी छोटी लिस्ट होने के पीछे की वजह है राजनीति और सियासत से बचना। दरअसल ग्रूम टू क्रिकेटर यानी कि रिंकू के कई करीबी भाजपा से जुड़े हुए हैं। जबकि दुल्हन बनने वाली प्रिया सरोज सपा सांसद हैं।
इसलिए न्योता देने के लिए काफी सोच समझकर ही गेस्ट लिस्ट को तैयार किया गया है और इसी वजह से शादी में सिर्फ 10 से 12 बारातियों के आने की खबरें ही सामने आ रही हैं। बहरहाल अब चाहने वाले रिंकू और प्रिया की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर बार शादी की तारीख तो निकलती है लेकिन वह किसी ना किसी वजह से टल जाती है। लेकिन इस बार आईपीएल के फाइनल होने के बाद शादी होने की पूरी-पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
