रिंकू सिंह की जाति क्या है ?कितने पढ़े लिखे हैं?

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है। वह स्टेज फोर लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रिंकू सिंह के लिए यह बेहद मुश्किल समय है। रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर छा गई है। कई सारे पूर्व क्रिकेटर्स ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक जताया है और उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है।

वहीं उनके पिता के निधन के बाद यूज़र्स रिंकू सिंह की जाति जानना चाहते हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि रिंकू सिंह किस जाति के हैं और वह कितने पढ़े लिखे हैं। आपको बता दें रिंकू सिंह की कास्ट को लेकर अक्सर कंट्रोवर्सी बनी रही है। साल 2023 में भी जब उन्होंने आखिरी पांच गेंदों पर पांच मारे थे तब भी इनकी जाति को लेकर काफी चर्चा हुई थी। लोगों ने Google पर छान मारा। विकपीडिया का हर आर्टिकल पढ़ लिया लेकिन जाति का पता नहीं कर पाए।

ऐसे में उन्हें अपने रंग में रंगने लगे। किसी ने रिंकू को दलित बताया तो किसी ने ब्राह्मण। किसी ने राजपूत तो किसी ने भूमिहार। कुछ लोगों ने जाट समाज से जोड़ दिया। लेकिन Google पर दी गई जानकारी के हिसाब से मानें तो भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनकी जाति को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जाते हैं।

लेकिन Google पे उन्हें ओबीसी वर्ग का बताया गया है। वो ठाकुर यानी कि बारबर समुदाय से आते हैं। लेकिन वह अपने सरनेम में सिंह टाइटल यूज करते हैं। क्षत्रिय जाति से संबंध रखने वाले सिंह टाइटल का प्रयोग शत प्रतिशत लोग करते दिखाई देते हैं।

जबकि अनुसूचित जाति और ओबीसी समुदाय की कई जातियों ने भी इसका प्रयोग करना शुरू कर दिया है। इसलिए शायद रिंकू सिंह भी सिंह टाइटल यूज़ करते हैं। वहीं बात करें रिंकू सिंह की पढ़ाई की तो क्रिकेटर रिंकू सिंह आठवीं पास हैं। नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। या यूं कहें आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से रिंकू सिंह ने आगे की पढ़ाई नहीं की।

Leave a Comment