इस वक्त की बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही। क्रिकेटर रिंकूसिंह के पिता का निधन। नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में लिया अंतिम सांस। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पितागजेंद्र सिंह का निधन हो गया।
उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे स्टेज फोर लिवर बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां वे कई दिनों तक मैकेनिकल सपोर्ट पर रहे और उन्हें लगाताररनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। पिता की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़कर अचानक घर लौटना पड़ा। हाल ही में टी20 विश्व कप के दौरान उनके अचानक टीम से अलगहोने की खबर सामने आई थी।
चेन्नई के एमए चिंतनम स्टेडियम में हुए अभ्यास सत्र [संगीत] में वे शामिल नहीं हुए थे। जबकि बाकी खिलाड़ी प्रैक्टिस करते नजर आए थे। इसके बाद स्पष्ट हुआ कि वह अपने पिता की गंभीरबीमारी के कारण घर लौटे हैं।
28 वर्षीय रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि रिंकू के पिता की तबीयत बेहद खराब है। इसलिए वे घर गए हैं और जल्द टीम से जुड़ सकते हैं। हालांकि अब पिता के निधन [संगीत] के बाद यह साफ नहीं है कि रिंकू विश्व कप के आगामी मैचों में कब वापसी करेंगे।
