फेमस एक्ट्रेस ने ढूंढा विदेश में ठिकाना! फिल्में छोड़ कर रहीं ‘ऐसा’ काम।

एक्टिंग छोड़ बेच रही हैं घर मकान। फेमस एक्ट्रेस ने ढूंढा विदेश में नया ठिकाना। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे सिर्फ एक सवाल। 15 साल पहले क्योंकि बॉलीवुड से तौबा। फिल्में छोड़ कर रही हैं ऐसा काम। करोड़ों की डील से कमाती हैं लाखों। एक्ट्रेस का खुलासा सुन फैंस हैरान।

बॉलीवुड की दुनिया में कामयाबी जितनी जल्दी मिलती है, उतनी ही तेजी से हाथ से फिसल भी सकती है। यहां कुछ एक्टर्स सालों साल स्ट्रगल करने के बाद अपनी एक अलग पहचान बना पाते हैं। तो कुछ सितारे बहुत कम समय में शोहरत की ऊंचाइयों तक पहुंच जाते हैं।

लेकिन असल में हैरानी तब होती है जब कोई अपने करियर के पीक पर होकर खुद ही इस शोहरत से दूर जाने का फैसला कर ले। नामी से गुमनामी का रास्ता चुन ले। यहां हम बात कर रहे हैं रिमी सेन की। 200 में हाल कुछ ऐसा था कि वह लगभग हर फिल्म का हिस्सा हुआ करती थी। एक्ट्रेस ने फिर हेराफेरी, हंगामा, धूम, संकट सिटी और देताली जैसी कई फिल्में की थी और वह हिट भी रही थी।

इसके बावजूद रिमी सेन अचानक ही बॉलीवुड से गायब हो गई और फिर फिल्म इंडस्ट्री ही छोड़ दी। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें अब वह दुबई में रहती हैं और वहां एक रियलस्टेट एजेंट हैं। वह अब फुल टाइम रियल स्टेट में ही शामिल हो गई हैं।

जी हां, यह एकदम सच है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में दुबई में रियल स्टेट एजेंट बनने के फैसले पर खुलकर बात की है। साथ ही बताया कि भारत की तुलना में दुबई में रियल स्टेट किस तरह से बेहतर है। रिमी ने कहा कि भारत देश अब बिजनेस के हिसाब से उतना अच्छा नहीं रह गया है। दुबई में रियलस्टेट मार्केट क्यों बेहतर है? इस बारे में रिमी सेन बोली यहां का रियलस्टेट मार्केट अच्छे से इसलिए फंक्शन करता है क्योंकि यहां डिसिप्लिन है।

आपको सिर्फ एजेंटों और एजेंसियों के साथ काम करना होता है। डेवलपर अपना काम करते हैं। एजेंसियां अपना काम करती हैं। यहां एक ऑर्गेनाइज्ड प्रणाली मौजूद है। इसी बीच उनके ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी सवाल किए गए। दरअसल जब एक्ट्रेस लंबे समय बाद पब्लिक में नजर आई थी तो कयास लगाए जाने लगे थे कि उन्होंने प्लास्टिक ट्रीटमेंट करवाई है।

रिमी सेन को पहचानना भी मुश्किल हो गया था। वह एकदम बदली हुई नजर आ रही थी। प्लास्टिक सर्जरी के मुद्दे पर बात करते हुए रिमीसेन ने कहा, “अगर लोगों को लगता है कि मैंने ट्रीटमेंट करवाई है और अगर उन्हें यह अच्छी बात लगती है, तो यह मेरे लिए बहुत अच्छी बात है। प्लास्टिक ट्रीटमेंट करवाए बिना भी लोग बातें करते हैं। मैंने सिर्फ फिलर्स, बोटॉक्स और पीआरपी ट्रीटमेंट करवाया है और कुछ नहीं।

” वहीं इससे पहले जब उनसे बॉलीवुड को छोड़ने के फैसले पर सवाल किया गया था तब एक्ट्रेस ने कहा था कि वह कॉमेडी फिल्में करके थक चुकी थी। उनके लिए ज्यादा रोल्स नहीं होते थे। फिल्मों में उनका सिर्फ फर्नीचर का रोल होता था। रिमी ने यह भी कहा था कि जब तक गिड़गिड़ाओ नहीं तब तक बॉलीवुड में काम नहीं मिलता है।

Leave a Comment