250 करोड़ का साम्राज्य ज्वेलरी बिजनेस और अब 45 में एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं रिधिमा कपूर। आलिया भट्ट से किसी मामले में कम नहीं है उनकी ननद। 25 साल में की करोड़पति बिजनेसमैन से शादी। मुंबई छोड़ दिल्ली में लगाया दिल। हस्बैंड ने दिया बेस्ट वाइफ का टैग। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लाडली बेटी रिधिमा कपूर का आज जन्मदिन है। वो आज 45 साल की हो गई हैं। 45 की जरूर हो गई हैं लेकिन फील वो 25 जैसा कर रही हैं। जी हां, 250 करोड़ का साम्राज्य सक्सेसफुल ज्वेलरी बिजनेस और अब 45 साल में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि 40ज उनकी लाइफ में सबसे सक्सेसफुल इयर्स साबित हो रहे हैं।
आज रिधिमा के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे कि रणबीर की बहन और आलिया की ननद बिना एक्ट्रेस बने ही कितनी सक्सेसफुल हैं। बता दें रिधिमा कपूर एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं। वो आर रिधिमा कपूर साहनी ज्वेलरी के नाम से अपना ब्रांड चलाती हैं। जिसमें 18 कैरेट गोल्ड नेचुरल डायमंड से जुड़ी सभी तरह की ज्वेलरी मिलती है। वहीं आपको बता दें रणबीर कपूर की बहन रिधिमा कपूर और उनके पति भरत साहानी की शादी 25 जनवरी 2006 को हुई थी। जब वो 25 साल की थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो भरत की ₹250 करोड़ की नेटवरर्थ है और वो अपनी पत्नी पर भी जान छिड़कते हैं। मिली जानकारी के अनुसार रिधिमा के पति भरत दिल्ली में हाई एंड गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी वेयरवेल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इन्हें ग्लोबल फैशन सप्लाई चेन का पावर हाउस कहा जाता है। भरत वो कपड़े बनाते हैं जिसे मॉडल पहनकर फोटोशूट किया करते हैं। वह 2002 में कंपनी में शामिल हुए थे और जल्द ही मार्केटिंग की बागडोर संभाल ली थी। वहीं आपको बता दें भरत और रिधिमा दिल्ली में एक आलीशान बंगले में रहते हैं।
यह घर बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश है। इस घर में मॉडर्न होम जिम से लेकर आलीशान फर्नीचर, कई महंगे शोपीस और संगमरमर से बना बार तक सब कुछ है। एक सक्सेसफुल ज्वेलरी ब्रांड प्यार करने वाला पति, एक प्यारी सी बेटी। रिधिमा अपनी ड्रीम लाइफ जी रही हैं। अब उनका एक और सपना जल्द ही सच होने वाला है। बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने का सपना। जी हां, 45 साल की उम्र में रिधिमा अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की बहन रिधिमा कपूर पिछले कई दिनों से पहाड़ों में अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रही थी।
कहा जा रहा है उनकी फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है। बता दें कि फिल्म का नाम अभी भी रिवील नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही हो जाएगा। बताते चले रिधिमा कपूर साहानी आज 15 सितंबर 2025 को अपना जन्मदिन शानदार ढंग से मना रही हैं। इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए उनकी मां नीतू कपूर भी अपनी लाडली की बर्थडे पार्टी में पहुंची हुई हैं। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं बर्थडे गर्ल रिधिमा अपना केक काट रही हैं और खुशी से झूम रही हैं। उनके साथ उनकी बेटी समारा और पति भरत साहानी भी मौजूद हैं। जो खुशी से उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
