अमिताभ के लिए तडपी रेखा, जया वजह से नही देख पाई बिग बी की झलक।

अमिताभ की एक झलक के लिए तड़पी रेखा बार-बार करती रही मिलने की गुजारिश लेकिन टस से मस्त नहीं हुई जया बेबसी पर छलका उमराओ जान का दर्द बिग बी से जुदाई को बताया मौत से बदतर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 83 साल के हो गए हैं क्या आम फैंस और क्या बॉलीवुड सितारे हर कोई बिग बी को 83वें जन्मदिन की बधाई दे रहा है और फैंस की एक्साइटमेंट के तो कहने ही क्या जलसा के बाहर बीती रात से ही जलसा का माहौल दिख रहा है।

10 अक्टूबर की रात से ही बिग बी के डाई हार्ट फैंस जलसा के बाहर भीड़ जुटाए खड़े हैं और हर किसी को इंतजार बिग बी के दीदार का है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब इन्हीं फैंस की तरह रेखा भी अमिताभ बच्चन की एक झलक देखने को तड़प रही थी। आंखों में आंसू लिए, हाथ जोड़े वह बिग बी से मिलने की गुजारिश करती रही थी। लेकिन सामने दीवार बनकर खड़ी हुई जया बच्चन टस से मस्त नहीं हुई थी। और तब तड़पते हुए रेखा ने शिकायत की थी कि ऐसी बेबसी से मौत अच्छी।

यह किस्सा है आज से 42 साल पहले का जब अमिताभ बच्चन कुली के सेट पर हुए एक हादसे के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हॉस्पिटल में अमिताभ जिंदगी से लड़ रहे थे। पूरा देश उनकी सलामती की दुआ कर रहा था। वहां बच्चन परिवार में भी अमिताभ की लंबी उम्र के लिए पूजा पाठ और यज्ञ का सिलसिला चल रहा था।

कहा जाता है कि जब रेखा को अमिताभ के क्रिटिकल होने की जानकारी मिली थी, तब वह आनन-फानन में उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंच गई थी। लेकिन वहां उनके सामने अमिताभ की पत्नी जया बच्चन खड़ी थी। जो पहले ही रेखा को अपने घर बुलाकर यह साफ कर चुकी थी कि वह किसी भी कीमत पर अपने पति से अलग नहीं होंगी। कुछ भी हो जाए वो अमिताभ को नहीं छोड़ेंगी। इस किस्से के बाद रेखा ने खुद को अमिताभ से अलग कर लिया था लेकिन 1982 में जब अमिताभ बच्चन लगभग मौत के मुंह में पहुंच गए थे तब उनकी हालत की खबर सुन रेखा तड़प उठी थी।

वो अमिताभ से मिलने हॉस्पिटल पहुंची लेकिन वहां जया ने उन्हें अमिताभ से मिलने तक नहीं दिया था। कहा जाता है कि रेखा के कई बार कहने पर भी जया ने उन्हें बिग बी के कमरे में नहीं जाने दिया था। इसके बाद रेखा का दर्द एक इंटरव्यू में छलका था। रेखा ने कहा था कि सोचिए मैं उस शख्स को यह नहीं बता पाई कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं। मैं यह महसूस नहीं कर पाई कि उस शख्स पर क्या बीत रही है। मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का यह एहसास मंजूर नहीं था। इसके आगे रेखा ने आंखों में आंसू लिए कहा था कि मौत भी इतनी बुरी नहीं होती होगी।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जाता है कि रेखा जया बच्चन को चकमा देने में कामयाब रही थी। एक मैगजीन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक सुबह सूरज उगने से पहले रेखा किसी तरह सफेद साड़ी पहने बिना मेकअप के बिग बी को देखने अस्पताल पहुंची। कोई उन्हें वहां पहचान नहीं पाया था। वो दरवाजे के सामने चुपचाप खड़ी रहीं और प्रार्थना करती रही। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए तब रेखा ने महाकालेश्वर मंदिर में खासतौर से जप करवाया था।

तो वहीं दूसरी तरफ जया बच्चन भी हर रोज नंगे पैर सिद्धि विनायक मंदिर जाया करती थी। वो माहिम चर्च और हाजी अली में भी माथा टेका करती थी। इस किस्से को बरसों बीत चुके हैं। लेकिन आज भी रेखा के दिल में वह टीस कायम है कि कैसे उनको बिग बी से मिलने नहीं दिया गया था।

Leave a Comment