रील से नाराज़ पिता ने टेनिस प्लेयर बेटी की ली जान।

हरियाणा के गुरुग्राम में एक स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर की खत्म कर कर दिया। आरोप है कि पिता ने अपनी बेटी की मारा है। बेटी की पहचान 25 साल की राधिका यादव के तौर पर हुई है। राधिका ने अपने करियर में कई मेडल जीतकर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया था। वह एक टेनिस एकेडमी भी चलाती थी और बच्चों को कोचिंग देती थी। मामला गुरुग्राम के सेक्टर 56 थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार यानी 10 जुलाई की सुबह करीब 10:30 के आसपास हुई।

राधिका अपने माता-पिता के साथ सेक्टर 57 स्थित एक घर में रहती थी। इसी घर के फर्स्ट फ्लोर पर यह घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि राधिका के पिता अपनी बेटी के रील बनाने के शौक से नाख थे। इंडिया टुडे से जुड़े नीरज वशिष्ठ की रिपोर्ट के मुताबिक राधिका पर एक के बाद एक तीन वार किए। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मरा घोषित कर दिया। पुलिस को इस घटना की सूचना करीब 11:30 बजे मिली।

सूचना मिलते ही सेक्टर 56 के थाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्या बताया सुनिए। हमारे को आज 11:30 बजे इंटिमेशन मिली थी मरिंगा हॉस्पिटल से। भाई एक लड़की राधिका है। उसकी उम्र 25 साल है और उसके तीन गोली लगी हुई है। हम जो इंटिमेशन के आधार पर हम मरिंगा हॉस्पिटल में वहां पहुंचे तो वहां उसका जो ताऊ जी थे परिवार में वो मिले थे। उन्होंने हमारे को कोई शब्द जवाब नहीं दिया और उसके बाद में हम यहां स्पोर्ट्स को आए मौके पे और मौके पे अभी पता चला है अभी यहां कोई इनके परिवार में इसके पिताजी ने इसके लड़के पे वार किया है हम तो अभी जो जांच का विषय है हम तो जांच चल रही है अभी स्पष्ट नहीं आया भाई किस कारण ये मारी लड़की प्लेयर थी और कोचिंग देती थी हम लेकिन सवाल खत्म करने का भी है ना गहराई से हमने पूछताछ करी अभी पूछताछ उसके पिताजी से करेंगे कि परिवार के अंदर क्या मामला था क्या नहीं था और पूछताछ के जो जांच है मैं जो बताऊंगी लाइसेंस का कितनी मारी गई सर गोली तो अभी देखेंगे हमने मरिंग और बॉडी लिखी हुई है अभी वहां जाके डॉक्टर से चेक करवाऊंगा जब पता लगा मौके से कितनी खोल बरामद की मौके से पांच खोल है।

पुलिस ने यह भी बताया कि शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि राधिका के पिता ने लाइसेंसी से चलाई मौके से और पांच कारतूस के खोल भी बरामद किए किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक हत्या की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बाप बेटी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।

Leave a Comment