सरगुन मेहता ने प्रेगनेंसी पर तोड़ी चुप्पी। शादी के 12 साल बाद मां बनने पर आया स्टेटमेंट। पति रवि दुबे ने हंसकर बताया असली सच। सोशल मीडिया ट्रोलर्स की उड़ाई धज्जियां। एक्ट्रेस का बयान इंटरनेट पर वायरल। बच्चे की खबर पर जो कहा उड़ गए फैंस के होश। इन दिनों टीवी के पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता सुर्खियों में छाए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि रवि और सरगुन अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। सरगुन मेहता शादी के 12 साल बाद मां बनने वाली हैं।
हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है और फैंस के सामने सारा सच खोल कर रख दिया। इसी बीच उनके पति रवि दुबे का रिएक्शन भी देखने वाला था। आखिर चल क्या रहा है? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। पिछले कुछ दिनों से रवि दुबे और सरगुन मेहता को लेकर प्रेगनेंसी की खबरें जोरों पर हैं। लेकिन अति होने के बाद सरगुन मेहता ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है और इन खबरों को सरासर झूठ बताया है। इतना ही नहीं जो लोग यह अफवाहें फैला रहे हैं उन लोगों पर बुरी तरह भड़की हैं और काफी कुछ सुनाया। एक्ट्रेस ने बार-बार प्रेगनेंसी की अफवाहों का शिकार होने पर अपनी निराशा भी जताई और बताया कि लोग पिछले 2 साल से उन्हें प्रेग्नेंट ही मान रहे हैं। शनिवार 21 फरवरी को सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रेगनेंसी की अफवाहों को खारिज कर दिया। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही थी कि सरगुन और रवि जल्द ही अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
अपने कड़े शब्दों वाले बयान में उन्होंने पिछले दो सालों से उनके प्रेग्नेंट होने की लगातार अटकलों की निंदा करते हुए लोगों से शांत रहने और ऐसी झूठी अफवाहें ना फैलाने को कहा। सरगुन ने Instagram पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा आपको उस प्रेगनेंसी के बारे में कैसे पता चला जिसके बारे में मुझे और रवि को पता ही नहीं बस करो प्लीज।
साथ ही एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी साझा किया जिसमें लिखा ऐसा लगता है कि खबरों को हमसे पहले ही हमारी पिछले दो साल से चल रही प्रेगनेंसी के बारे में पता चल गया था। उन्होंने आगे कहा उनके अनुसार मैं प्रेग्नेंट थी। यह तो बहुत लंबी प्रेगनेंसी है। शांत हो जाइए और निराधार खबरें फैलाना बंद कीजिए। खबर को छापने से पहले हमसे या हमारी टीम से यह पूछने में ज्यादा समय नहीं लगेगा कि यह खबर सही है या नहीं। सरगुन ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, यह बच्चे कहां जा रहे हैं और मैं कितनी जल्दी इन्हें जन्म दे रही हूं? क्या मुझे यही सवाल पूछना चाहिए या फिर यह कि मैं 2 साल से या उससे भी ज्यादा समय से प्रेग्नेंट हूं।
क्या उन्हें मेरे डॉक्टरों के बारे में पता है या फिर सेलून या कैफे अब प्रेगनेंसी माना जाएगा। बता दें रवि और सरगुन ने 7 दिसंबर 2013 को शादी की। दोनों की शादी को 12 साल पूरे हो चुके हैं। जिसके चलते फैंस को अब इंतजार है दोनों के पेरेंट्स बनने का। हालांकि अब सरगुन के बयान के बाद यह साफ है कि फैंस का इंतजार फिलहाल इंतजार ही रहने वाला है।
