विजय – रश्मिका की शादी के लिए सजा उदयपुर का महल और दिल्ली का बैंड,आ गई मेहमानों की लिस्ट !

विजय देवरकोंडा की होने वाली है रश्मिका मंदाना। उदयपुर के शाही महल में सात फेरे लेकर नई शुरुआत करने वाले हैं कपल। रश्मिका विजय के शुभ विवाह के साक्षी बनेंगे देश के अलग-अलग कोने के खास मेहमान। सामने आई 230 मेहमानों की पूरी लिस्ट। पलकें बिछाकर हो रहा लव बर्ड्स को दूल्हा दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार। जी हां, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट के गलियारे में छाए हुए हैं।

खबरें हैं कि 26 फरवरी 2026 के ही शुभ दिन सालों से सीक्रेट डेटिंग करने वाले रश्मिका और विजय अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं। शादी के वायरल बस के मुताबिक विजय और रश्मिका लेक सिटी उदयपुर के शाही महल में सात फेरे लेकर एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार भी करेंगे। वेल, शुभ विवाह से पहले इन दिनों इंटरनेट पर कपल की शादी की कार्ड से लेकर मेहमानों की लंबी चौड़ी लिस्ट भी लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। तो कौन-कौन बनेगा विजय रश्मिका के शुभ विवाह का साक्षी? कब से शुरू होंगे प्रीवेडिंग फंक्शन? तो क्या है रश्मिका विजय के शादी की इनसाइट? सारी डिटेल्स।

खबरें हैं कि रश्मिका और विजय की ग्रैंड वेडिंग में दिल्ली से बैंड बुलाया जाएगा। जी हां, दावे हैं कि कपिल की शादी के लिए इसको लेकर दिल्ली के एक फेमस बैंड से भी बात की जा रही है। हालांकि यह बैंड कौन सा है इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन तेजी से वायरल दावों के मुताबिक दिल्ली का यह बैंड अब तक कई फिल्मी सितारों की शादियों में नजर आ चुका है। वेल, एक तरफ जहां दिल्ली का बैंड उदयपुर ले जाने की खबरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं, तो दूसरी तरफ गेस्ट की लंबी लिस्ट भी सुर्खियों में बनी हुई है।

खबरें हैं कि रश्मिका और विजय की शादी में 230 मेहमान शामिल हो सकते हैं। यही नहीं यह खबरें भी सामने आ रही हैं कि 117 रूम वाले इस वेडिंग वेन्यू में 24, 25 और 26 फरवरी को तीन दिन शादी के तमाम फंक्शन किए जाएंगे। 24 फरवरी को सभी का चेक इन होगा। 26 को शादी के बाद 27 को चेक आउट किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लव बर्ड्स की शादी के प्रीवेडिंग फंक्शन 24 फरवरी से शुरू होने वाले हैं। बता दें कि 24 फरवरी को संगीत और मेहंदी की रस्में होंगी तो वहीं रश्मिका मंदाना और विजय की मेहंदी की रस्म 25 फरवरी को की जाएगी। इसके बाद 26 फरवरी को कपल्स शादी के शुभ बंधन में बंधनेंगे। शादी किस तरह होगी?

इसे लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन चर्चा तो यह भी की जा रही है कि विजय और रश्मिका की शादी में साउथ से लेकर बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ विदेशी मेहमान भी शामिल होने वाले हैं।

तो वहीं वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभ विवाह के बाद दो-दो रिसेप्शन पार्टी होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। एक पार्टी हैदराबाद में तो दूसरा रिसेप्शन मुंबई में किया जाएगा। बहरहाल अब लाखों फैंस बस पलकें बिछाकर रश्मिका मंदाना को दुल्हन बनता देख और विजय देवरकोंडा को दूल्हा बनता देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment