रश्मिका विजय ने दिया फैंस को चकमा। रातोंरात बदला शादी का वेन्यू। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई होने वाली दुल्हन। राजस्थान में नहीं अब यहां सजेगा शादी का मंडप। तारीख को लेकर भी नया ट्विस्ट। इंतजार में जा रही कपल के फैंस की जान। रश्मिका मंदाना और विजय देवरगोंडा पिछले काफी समय से शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों उदयपुर के सिटी पैलेस में 2 फरवरी को शादी रचाने वाले हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका ने खुद अपनी शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है और इसे अफवाह बताया है।
हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिससे यह साफ हो गया कि फरवरी की शुरुआत में शादी की खबर सरासर झूठी थी। बता दें यह खबर किसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर ने वीडियो शेयर करते हुए बताई थी। बता दें पहले खबर आई थी कि यह पावर कपल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक यह कपल राजस्थान में नहीं बल्कि हैदराबाद में शादी करेंगे।
हालांकि इस खबर को लेकर ना ही विजय ने कुछ कहा है और ना ही रश्मिका ने कोई बयान दिया है। जैसा कि हमने आपको बताया रश्मिका ने फरवरी की शुरुआत में शादी की खबर से साफ-साफ इंकार कर दिया है। इसी के साथ अब सोशल मीडिया पर पुरानी तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है रश्मिका और विजय 26 फरवरी को ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी से पहले की रस्में 22 या 23 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे ट्रेडिशनल फंक्शंस पूरी तरह फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के बीच होने वाले हैं।
कहा जा रहा है कोई बड़ा बॉलीवुड अफेयर नहीं होने वाला है। ना ही सैकड़ों मेहमान की भीड़ होगी और ना ही सोशल मीडिया पर कोई शोरशराबा किया जाएगा। पूरा फोकस एक इंटिमेट सिंपल लेकिन रॉयल सेलिब्रेशन पर रहेगा। खास बात यह है कि शादी को बेहद प्राइवेट रखने की तैयारी है। इसी के साथ बताया जा रहा है वेडिंग सेरेमनी के बाद एक शानदार रिसेप्शन होने वाला है जिसमें करीबी दोस्त फिल्मों से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। जैसा कि सभी जानते हैं रश्मिका और विजय दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से ही काफी प्राइवेट रहे हैं। दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं की। जिसके चलते सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि क्या यह खबरें सच हैं या सिर्फ अफवाहएं हैं। क्योंकि इतनी चर्चाओं के बावजूद ना रश्मिका ने और ना ही विजय ने शादी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान दिया है।
बता दें शादी की चर्चाएं तब से शुरू हुई थी जब रश्मिका की रिंग फिंगर पर हीरे की अंगूठी देखी गई थी। जिसके बाद खबरें आई कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। इसी के साथ शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया। लेकिन कपिल ने कभी सगाई या शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
अब ऐसे में फैंस बस इंतजार ही कर सकते हैं किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का या किसी Instagram पोस्ट का। जब तक कुछ कंफर्म नहीं होता तब तक यह शादी सोशल मीडिया पर यूं ही चर्चा का विषय बनी रहेगी।
