अपनी ही शादी में फीकी पड़ी, रश्मिका दुल्हन को छोड़ दूल्हे विजय को देखते रहे लोग।

हाथ पैरों में आलता, पांव में कड़े, कानों में कुंडल, गले में हार और हाथों में कवच। सिर से पैर तक सोने के गहनों से लदे विजय देवकोंडा। अपनी ही शादी में साइडलाइन हुई रश्मिका मंदाना। नारंगी साड़ी में सोने के गहनों से सजी लग रही थी स्वर्ग से उतरी अप्सरा, फिर भी रश्मिका का महारानी लुक पड़ा फीका। सारी की सारी लाइमलाइट चुरा ले गए घोड़े पर आए दूल्हे राजा। साउथ के दो सुपरस्टार्स का महामिलन हो गया है। रश्मिका मंदाना और विजय देवकोंडा एक दूजे के हो गए हैं। 26 फरवरी को उदयपुर में विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। सात जन्मों के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका ने जब अपनी शादी की झलक फैंस को दिखाई तो इन तस्वीरों ने तहलका मचा दिया।

सिल्क की सिंदूरी साड़ी और एंटीक टेंपल ज्वेलरी पहने साउथ इंडियन ब्राइड बनी रश्मिका किसी रियासत की महारानी या यूं कहें कि स्वर्ग से उतरी अप्सरा लग रही थी। लेकिन किसे पता था कि इतना खूबसूरत दिखने के बाद भी रश्मिका का यह अप्सरा अवतार फीका पड़ जाएगा। उनका दूल्हा राजा ही सारी की सारी लाइमलाइट चुरा ले जाएगा। इंटरनेट पर विजय और रश्मिका दोनों के ही ब्राइडल लुक वायरल हो रहे हैं। और हैरानी की बात यह है कि इस बार दुल्हन के ब्राइडल लुक से ज्यादा चर्चा दूल्हे राजा के शाही अंदाज की हो रही है। दुल्हन होने के नाते रश्मिका ने तो गोल्ड की ज्वेलरी पहनी ही लेकिन विजय का ज्वेलरी पहनना ट्रेंड सेटर बन गया है।

अपनी शादी के लिए विजय देवकोंडा ने बेहद खास लुक चुना। शादी में विजय देवकोंडा ने मॉडर्न दिखने की कोशिश नहीं की। उन्होंने परंपरा और विरासत को चुना। विजय के इस लुक में उनकी जड़ों, उनकी पहचान और उनकी विरासत की भव्य झलक दिख रही थी। इसी वजह से विजय का यह लुक सबसे अलग और खास नजर आया। बता दें कि रश्मिका की तरह ही विजय देवकोंडा के वेडिंग लुक को भी डिज़र अनामिका खन्ना ने तैयार किया था।

आईवरी सिल्क धोती के साथ विजय ने रश्मिका की साड़ी से मैचिंग सिंदूरी अंगवस्त्रम कैरी किया। हालांकि विजय के इस लुक को खास बनाया उनकी गोल्ड ज्वेलरी ने। जहां एक तरफ सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं वहीं अपनी शादी में विजय सिर से पैर तक सोने के ट्रेडिशनल गहनों से लदे नजर आए। अपने वेडिंग लुक को पारंपरिक टच देते हुए विजय ने ट्रेडिशनल टेंपल ज्वेलरी पहनी। विजय गले में दो अलग-अलग तरह के हैवी हार पहने दिखे। गोल्ड कॉइन डिजाइन वाले इस छोटे हार को केसू माला कहा जाता है। जबकि बड़े हार को हरम कहा जाता है। इन दोनों हारों ने विजय के लुक को ग्रैंड बना दिया। यही नहीं अपने कानों में विजय सोने के एयरिंग पहने दिखे जिन्हें दक्षिण भारत में कड़कन कहा जाता है।

दोनों हाथों में बाजूबंद के अलावा विजय ने कलाइयों में रिस्ट बैंड पहने थे जो कि साउथ इंडियन वेडिंग में आमतौर पर दुल्हनें पहनती हैं। लेकिन एक अलग फैशन ट्रेंड साबित करते हुए विजय ने इन्हें पहना। सिर्फ यही नहीं विजय ने अपने पैरों में खास कड़े भी पहने जिन्हें कोलूसू कहा जाता है। कोलूसू सिर्फ गहना नहीं बल्कि परंपरा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

खास बात यह रही कि विजय ने अपने दोनों हाथों और पैरों में आलता भी लगाया था। आइवरी धोती के साथ सिंदूरी शॉल, सोने के पारंपरिक गहने और हाथ-पांव में आलता लगाए विजय देवकोंडा का वेडिंग लुक हर किसी का दिल जीत ले गया। विजय का गोल्डन ट्रेडिशनल और रॉयल अवतार सब पर भारी पड़ गया।

Leave a Comment