विजय-रश्मिका की शादी में करोड़ों का खर्चा, 1 रात के किराया उड़ाएगा होश !

पानी की तरह पैसा बहा रहे विजय रश्मिका। तीन दिन के शादी में करोड़ों का खर्चा। एक रात के किराए की कीमत उड़ाएगी आप सभी के होश। शादी की अनाउंसमेंट के बाद वेन्यू की इनसाइड डिटेल्स भी हो रही है वायरल। तो नो फोटो पॉलिसी के चलते सभी मेहमानों के फोन भी होंगे बैन। जी हां इस वक्त साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवर कोंडा और नेशनल क्रश रश्मिकामंदाना अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

शादी के तीन दिन पहले वेडिंग रमर्स को कंफर्म करने के बाद ब्राइड और ग्रूम टू बी रश्मिका और विजय उदयपुर पहुंच गए हैं और अपने बिग डे की तैयारियों में भी बिजी हो गए हैं। इसके बाद जहां उदयपुर में शादी की तैयारियां चल रही हैं तो वहीं फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वेल यह तो आपको पहले ही बता चुका है कि लव बर्ड्स ने अपनी शादी कोशटग विरो की शादी का नाम दिया है और रश्मिका विजय के नाम से मिलकर बना यह निकनेम इस वक्त सबसे ज्यादा ट्रेंड भी कर रहा है। तो 26 फरवरी को शुभ विवाह के बंधन में बंधकर सात फेरे लेने की तैयारी करने वाले रश्मिका विजय ने अपनी शादी के लिए स्ट्रिक्टली नो फोन पॉलिसी भी रखी हुई है।

लेकिन सीक्रेट डेटिंग के बाद सात जन्मों के लिए एक दूसरे का हाथ थामने वाले विजय और रश्मिका अपने शुभ विवाह के लिए दिल खोलकर पैसा भी बहा रहे हैं। खबरें हैं कि तीन दिन की शादी के लिए लव बर्ड्स करोड़ों का खर्चा करने वाले हैं। शाही महल के एक कमरे काएक रात के किराए से लेकर शुभ विवाह की टॉप नोच तैयारियों का सच लोगों का ध्यान भी अपनी तरफ खींच रहा है।

सबसे पहले आपको बता दें कि वायरल खबरों के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अरावली पहाड़ियों के घने जंगलों के बीच उदयपुर के मेमोटोोज़ बाय आईटीसी इकाया होटल में सात फेरे लेने वाले हैं। खबरें हैं कि शादी के लिए इस होटल का जितना खर्चा आएगा उतने में कपल कई लग्जरी कारें भी खरीद सकते हैं। सबसे पहले आप इस खूबसूरत प्रॉपर्टी को देखिए जिसमें विजय और रश्मिका अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली और हर कमरे से दिखते अरावली के पहाड़ इस लोकेशन को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं। तो चलिए इस प्रीमियम रिसोर्ट स्टाइल होटल के किराए और इसके शाही मेहमान नवाजी के बारे में आपको बताते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि इसमें 130 से ज्यादा अधिक सूट्स और विला वाले रूम्स अवेलेबल है।

इसके साथ ही कई बड़े-बड़े वॉलरूम, आउटडोर लॉन और इवेंट स्पेस भी शामिल है। तो वहीं बात करें किराए के बारे में तो इस होटल का एक रात का एक कमरे का किराया ₹2 लाख से शुरू होकर ₹5 लाख के बीच में तय किया जाता है और 3 दिन तक चलने वाले शादी के फंक्शन के लिए खबरें हैं कि 230 मेहमान रश्मिका और विजय की शादी में शामिल होने वाले हैं और 230 मेहमानों के लिए तीन रात के लिए 2 से ₹ लाख की कैलकुलेशन ही करोड़ों में बैठती है। इसके अलावा खाना पीना रहने की बाकी सारी जरूरी सामान डेकोरेशन से लेकर शादी में इस्तेमाल होने वाली हर छोटी से छोटी सामान की कीमत भी लाखों रुपए से लेकर करोड़ों में बताई जा रही है।

इसके अलावा दुल्हन बनने वाली रश्मिका मंदाना और दूल्हा बनने वाले विजय देवरकोंडा अपने बिग डे के आउटफिट की कीमत को लेकर भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों के बिग डे के आउटफिट यानी कि शुभ विवाह के कपड़े करोड़ों की कीमत के इर्द-गिर्द ही होने वाले हैं।

हालांकि एक्ट्रेस और एक्टर ने अपने वेडिंग आउटफिट सभ्य सांची, मनीष मल्होत्रा या फिर किसी और डिजाइनर से डिजाइन कराए हैं। इसे लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अब बस पूरा हिंदुस्तान पलकें बिछाकर रश्मिका मंदाना को दुल्हन के रूप में और विजय देवरकोंडा को दूल्हे के रूप में देखने का इंतजारकर रहा है।

Leave a Comment