शुरू हुई रश्मिका विजय की शादी की तैयारी। दुल्हन की तरह सज रहा उदयपुर का सिटी पैलेस। होने वाले मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा के शादी वाले वेन्यू से लीक हुई कई तस्वीरें। वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें। रश्मिका को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए पूरा हिंदुस्तान कर रहा पलकें बिछाकर इंतजार।
जी हां, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना क्या वाकई में फरवरी के महीने में दुल्हन बनकर नई शुरुआत करने वाली हैं? यह वो सवाल है जो इस वक्त लाखों फैंस के दिल में आ रहा है। आए दिन इंटरनेट की दुनिया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के वायरल दावे किए जाते हैं।
कभी 2 फरवरी, कभी 14 फरवरी तो अब 26 फरवरी को लेकर यह दावे किए जा रहे हैं कि इन्हीं में से किसी तारीख पर लव बर्ड्स, रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंध सकते हैं। तो अब इन वायरल दावों को कुछ और लेटेस्ट तस्वीरों ने भी और तेजी से हवा दी है। दरअसल इस वक्त इंटरनेट की दुनिया में दुल्हन की तरह सज रहे उदयपुर के सिटी पैलेस की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और दावे किए जा रहे हैं कि यह खास तैयारियां किसी और के लिए नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के शुभ विवाह की बताई जा रही हैं। खबरें हैं कि सात जन्मों की शुरुआत करने वाले लव बर्ड्स रश्मिका और विजय सीक्रेट सगाई के बाद अब शादी भी करने वाले हैं और दोनों के शुभ विवाह के लिए उदयपुर के सिटी पैलेस को शाही तरीके से जितना खूबसूरत हो सकता है उतना खूबसूरत सजाया जा रहा है और सजाया भी क्यों ना जाए बॉलीवुड के गलियारे से लेकर साउथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे जो इस शादी में शामिल होने वाले हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि वायरल होती इन तस्वीरों में दो लड़कियां उदयपुर के सिटी पैलेस में चल रही तैयारियों का नजारा फैंस को दिखाते हुए यह दावे कर रही हैं कि यह ग्रैंड तैयारियां और डेकोरेशन विजय और रश्मिका के शुभ विवाह की ही हैं। तो इन्हीं वायरल तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं कि पैलेस के अंदर लाल रंग के बड़े पर्दों से सजावट की जा रही है। तो वहीं बड़े-बड़े झूमर भी जमीन पर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। वेन्यू को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी फिल्म का यह सेट हो सकता है। स्टेज भी तैयार किया जा रहा है। तो वहीं खाने-पीने के गोल्डन जैसे बर्तनों को भी इन तस्वीरों में देखा जा सकता है। वेल उदयपुर के सिटी पैलेस और रश्मिका विजय की शादी की एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आने के बाद लोगों के दिलों की बेशक धड़कनें तो बढ़ ही गई हैं। और अब फरवरी महीने की शुरुआत के साथ-साथ लोगों ने इन वायरल दावों, खबरों और तस्वीरों को सच मानना भी शुरू कर दिया है। और लोगों के रिएक्शंस की भी बाढ़ आ गई है। कोई इन दावों के सच होने की प्रार्थना कर रहा है तो कोई इसे प्राइवेसी का उल्लंघन भी बताता हुआ दिखाई दे रहा है।
वेल इसके अलावा जो सबसे ज्यादा सवाल किया और पूछा जा रहा है वो यह है कि शादी की रियल डेट क्या है? जी हां, रश्मिका और विजय के लाखों फैंस शुभ विवाह की रियल डेट भी जानने के लिए बेहद बेकरार हैं।
हालांकि खबरें तो यही है कि 14 फरवरी या फिर 26 फरवरी को रश्मिका और विजय सात जन्मों के लिए एक हो सकते हैं। यानी कि शुभ विवाह कर सकते हैं। तो वहीं अब पूरा हिंदुस्तान पलकें बिछाकर रश्मिका मंदाना को दुल्हन बनता देखने का इंतजार कर रहा है। वेल अब दोनों फरवरी के महीने में एक होते हैं या नहीं यह तो आने वाले दिन के साथ ही पता चल पाएगा।
