फाइनली रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने जा रही है। 26 फरवरी को यह दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। शादी किए कार्ड की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और इसी के साथ रश्मिका की पहली सगाई की कहानी जो है वो एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है। रश्मिका की सगाई पहले हो चुकी थी रक्षित शेट्टी के साथ। यह वो शख्स है जिसके साथ रश्मिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की जिस वक्त रश्मिका मंदाना कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और उन्होंने ब्यूटी पैजेंट में हिस्सा लिया था तब रक्षित शेट्टी फिल्म बना रहे थे कि पार्टी और इसके लिए उन्हें एक नए फेस की जरूरत थी।
उन्होंने रश्मिका मंदाना की तस्वीरें देखी थी और रश्मिका को कांटेक्ट करने की कोशिश की थी। लेकिन रश्मिका का कॉल नहीं लग पाया जिसके बाद रक्षित ने रश्मिका की टीचर को कॉल किया और बताया कि रश्मिका को वह अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। रश्मिका की टीचर ने वो मैसेज रश्मिका को दिया और टीचर ने यह भी कहा कि तुम्हें डेफिनेटली इस फिल्म के लिए ट्राई करना चाहिए। रश्मिका जाती है, ऑडिशन देती है, फिल्म के लिए सेलेक्ट हो जाती है। कि पार्टी फिल्म वो करती है। यह फिल्म सक्सेसफुल होती है। और इस फिल्म के खत्म होते-होते रश्मिका रक्षित के प्यार में पागल हो जाती है। और दोनों एक दूसरे के लिए इतने ज्यादा सीरियस थे कि दोनों ने चट मंगनी भी कर ली। लेकिन इनकी यह मंगनी ब्याह में नहीं बदल पाई। रक्षित और रश्मिका एक दूसरे के लिए कितने सीरियस थे यह तो इसी बात से पता चलता है कि दोनों ने सगाई कर ली थी और पब्लिकली दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थी और पूरी इंडस्ट्री इस सगाई की साक्षी थी। उस वक्त रश्मिका की उम्र 21 साल थी। रक्षित उनसे 13 साल बड़े थे।
लेकिन यह सगाई एक साल ही टिक पाई। 2018 में यानी कि सगाई के ठीक एक साल बाद खबर आती है कि रश्मिका और रक्षित एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। दोनों ने सगाई तोड़ दी है। मीडिया में रीजन बताया गया कंपैटिबिलिटी इशज़। लेकिन खबरें यह भी थी कि रश्मिका मंदाना अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी। कि पार्टी सुपरहिट फिल्म हुई थी और इसके बाद रश्मिका ने फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान बहुत खींचा।
उन्हें काफी फिल्मों के ऑफर आए। सेम टाइम पर उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म की गीता गोविंदम। यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि इसने रश्मिका को फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लीग में पहुंचा दिया था और यहां से रश्मिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके पास धड़ल्ले से फिल्मों के ऑफर आ रहे थे। इधर बात करें रक्षित की तो वह जल्द से जल्द सेटल होना चाहते थे और एक बार हीरोइन ने शादी कर ली तो फिर उसके करियर पर किस तरह से डैमेज पड़ता है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग यह जानते हैं। यही वजह है कि रश्मिका शादी के लिए जल्दबाजी नहीं करना चाहती थी और रक्षित की तरफ से फिल्में कैसी करनी चाहिए, कैसी नहीं करनी चाहिए, यह सारी चीजें आ रही थी। रश्मिका उस वक्त अपने रिश्ते की जगह अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी। रश्मिका उस वक्त अपने करियर में बहुत ज्यादा बिजी हो गई थी और करियर अपॉर्चुनिटीज को उस वक्त वो एंजॉय करना चाहती थी और बस इसी रेस में रिश्ता कहीं पीछे छूट गया और रश्मिका और रक्षित शेट्टी दोनों अलग हो गए। हालांकि करियर वाइज तो रक्षित भी बहुत अच्छा कर रहे थे लेकिन रिश्ता जरूर टूटा था। इधर बात करें रश्मिका की तो हां रक्षित से अलग होना उनके लिए भी टफ था लेकिन सेम टाइम पर उन्हें साथ मिला उनके गीता गोविंदम के को एक्टर विजय देवर कुंडा का।
जी हां, रश्मिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं पूरी तरह टूट गई थी और मैं वापस संभल ही नहीं पा रही थी। तब विजय ने ही मुझे समझाया कि एक दूसरी दुनिया थी जो मेरा इंतजार कर रही थी और मुझे अब उस पर फोकस करना चाहिए। उसी ने मुझे पॉजिटिव किया। इधर पर्सनल लाइफ में विजय का सपोर्ट रश्मिका को मिल चुका था और प्रोफेशनल लाइफ में विजय के साथ रश्मिका की केमिस्ट्री बहुत पसंद की जा रही थी। फिल्म नेक्स्ट लेवल गई थी। इसके बाद उन्होंने विजय के साथ एक और फिल्म की। डियर कॉमरेट और यह फिल्म भी सक्सेसफुल हुई। दोनों की जोड़ी को बहुत प्यार मिला।
रश्मिका साउथ इंडस्ट्री में बड़ी फिल्में करने लगी और जितनी भी फिल्में वह करती उन फिल्मों की चर्चा रहती। उन फिल्मों का बिजनेस अच्छा रहता। फिल्म इंडस्ट्री में एक चीज होती है कि जब किसी हीरोइन की लगातार फिल्में सुपरहिट हो जाती है तो उसके लिए कहा जाता है कि यह लकी है। इसे अपनी फिल्म में ले लो फिल्म का पैसा निकल जाएगा। रश्मिका के साथ यही हुआ। एक लकी एक्ट्रेस का टैग उनके साथ ऐसा चल पड़ा कि रश्मिका एक के बाद एक फिल्में करती रही और साउथ में उन्होंने इतनी बड़ी फिल्में दी कि उनकी गूंज बॉलीवुड इंडस्ट्री में हुई। जैसे कि पुष्पा फिल्म। पुष्पा फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि रश्मिका की डिमांड बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बढ़ गई और यहां पर उन्होंने फिल्म की रणबीर कपूर के साथ एनिमल जो कि नेक्स्ट लेवल गई।
पुष्पा, पुष्पा 2 और एनिमल जैसी फिल्मों ने रश्मिका को टॉप एक्ट्रेस बना दिया है। यानी कि कह सकते हैं कि रक्षित से सगाई तोड़ने के बाद रश्मिका जितनी टूटी थी उतना ही सक्सेसफुल करियर बनाने के बाद वो स्ट्रांग हो गई। और जब उन्होंने करियर में हर चीज एक्सप्लोर कर ली। टॉप से टॉप फिल्में कर ली। टॉप से टॉप एक्टर्स के साथ काम कर लिया।
चाहे साउथ इंडस्ट्री हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री हो तो फाइनली अब वो लाइफ में सेटल होने के लिए रेडी है और इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। पूरे 10 से 12 साल की मेहनत लगी। 2017 में अगर रश्मिका मंदाना शादी कर लेती रक्षित शेट्टी से तो हो सकता था कि उन्हें इतनी अपॉर्चुनिटीज नहीं मिलती। उस टाइम उनके लिए वो डिसीजन टफ था। लेकिन वो डिसीजन एज अ यंग गर्ल उन्होंने प्रैक्टिकली लिया और उन्होंने अपने करियर पर फोकस किया और उस करियर से उन्हें वो रिवॉर्ड्स भी मिले और अब फाइनली रश्मिका को अपना प्यार भी मिल रहा है।
विजय देवरकोंडा भी साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक है। रश्मिका भी टॉप एक्ट्रेस में से एक है। इस कपल को एक पावर कपल के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन इनकी शादी के साथ ही रक्षित को रश्मिका इनवाइट करेगी या नहीं इसकी भी चर्चा शुरू हो गई है।
इनफैक्ट रक्षित के एक दोस्त ने कहा है कि मुझे नहीं लगता है कि रश्मिका मुझे या मेरे दोस्त रक्षित को इनवाइट करेगी क्योंकि काफी दूरियां आ गई है साथ ही उस दोस्त ने यह भी कहा है कि रक्षित अब कूल है भूल भुला गया है वो कोई छोटा बच्चा नहीं है कि चॉकलेट खाते हुए इस सिचुएशन में सल्क करेगा कि उसकी एक्स फीियोंसी की शादी होने जा रही है।.
