जिस पल का फैंस को काफी समय से इंतजार था वो आ ही गया। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं। जिसमें दूल्हा दुल्हन का ट्रेडिशनल अंदाज ने दिल जीत लिया है। खासकर रश्मिका दुल्हन के रूप में बेहद सुंदर लगी। ऑरेंज कलर की साड़ी में उनके नूर से जैसे नजरें ही नहीं हट रही थी। तो विजय भी किसी महाराजा से कम नहीं लगी। वहीं उनकी एक फोटो को लोग उन्हें शिव पार्वती से कंपेयर कर रहे हैं।

दरअसल कपल ने उदयपुर में अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शाही शादी रचाई। 24 फरवरी से प्रीवेडिंग फंक्शन शुरू हुए जिसकी कपल ने थोड़ी बहुत झलक फैंस को भी दिखाई। लेकिन हर किसी को इंतजार उनके लुक को देखने का था जो अब पूरा हुआ और दोनों का देसी रूप दिल जीत गया है। वजह और रश्मिका ने Instagram पर पोस्ट शेयर करके एक दूजे को पति-पत्नी के रूप में फैंस से मिलवाया। जहां उनका पारंपरिक कपड़ों में वेडिंग लुक देखते ही बना। एक ओर रश्मिका रेस्ट ऑरेंज कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लगी तो धोती पहने विजय का अंदाज भी छा गया और कुछ ही देर में दोनों की वेडिंग लुक्स वायरल हो गई।

वैसे आपको बता दें कि दोनों को एमी पटेल ने स्टाइल किया और अनामिक खन्ना ने उनके कपड़े डिजाइन किए हैं। वजत देवरकोंडा ने अपने स्पेशल डे पर आईवरी कलर की धोती पहनी है। जिसे उन्होंने सिंदूरी लाल रंग के अंग्र वस्त्र के साथ पेअ अप किया। जहां रेड कलर और उस पर हुई टेंपल और फॉरेस्ट इंस्पायर्ड एंब्रॉयडरी इसे रिच लुक दे रही है। इस पर फूल, हाथी, शेर जैसी खूबसूरत मोटिव्स बने हैं। जिसके साथ ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन उनके लुक को एकदम महाराजा वाली फील दे गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की तुलना प्राचीन प्रेम कहानियों से की जा रही है। किसी प्रशंसक ने इसे शिव पार्वती कोडेड बताया तो किसी ने लिखा कि यह तस्वीर भक्ति, शक्ति और अनंत समर्पण का प्रतीक है।

नजंस का कहना है कि उनकी सादगी और शालीनता उन्हें राम सीता और अर्जुन सुभद्रा जैसी कालजई जोड़ियों की याद दिला रही है। एक यूजर ने भावुक होकर लिखा साउथ इंडियन शादियों की यही खूबसूरती है। ऐसा लग रहा है जैसे कोई पारंपरिक काव्य हकीकत में बदल गया हो। वैसे आपको बता दें कि रश्मिका के वेडिंग लुक में एक और चीज सबसे खास है और वह है उनका दुपट्टा। जी हां, साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए रश्मिका ने गोल्डन दुपट्टे को व्हेल की तरह कैरी किया।

जिसके बॉर्डर को सुनहरी ज़री और रेड डिटेलिंग से हाईलाइट किया गया था। लेकिन दुपट्टे की हाईलाइट दोनों साइड्स पर किया वर्क बन गया। जिसमें महल जैसी आकृति बनी है और आखिर में अटूट बंधन के लिए इन एव्री लाइफ टाइम हर जन्म में एंब्रॉयडरी करके लिखा है जो पर्सनल टच उनके लुक की सबसे खास बात बन गई है।
