रश्मिका विजय का होने वाला है शुभ विवाह। चंद दिनों का इंतजार। फिर पुष्पा की श्रीवल्ली बनेगी मिसेज देवकोंडा। 15 करोड़ के बंगले में होगा विजय की दुल्हनिया का गृह प्रवेश। बेहद खूबसूरत है विजय देवकोंडा का आशियाना। सास ससुर देवर से भरा पूरा है विजय का परिवार।
देखिए कैसा है रश्मिका का होने वाला ससुराल। मम्मी पापा और भाई से भरा पूरा है विजय का परिवार। देखिए कैसा है रश्मिका का होने वाला ससुराल। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक इस वक्त अगर किसी शादी का शोर है तो वो है साउथ सुपरस्टार विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना का शुभ विवाह। खबरें हैं कि सीक्रेट डेटिंग के बाद विजय और रश्मिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 26 फरवरी को दोनों साथ फेरे लेने वाले हैं। विजय रश्मिका के वेडिंग कार्ड से लेकर मेहमानों को भेजे जा रहे गिफ्ट्स तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
खास बात यह है कि विजय और रश्मिका ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है। मीडिया में इनकी शादी को लेकर चाहे जितना भी शोर हो, लेकिन दोनों परिवार की तरफ से सन्नाटा कायम है। इसी बीच विजय देवकों कोंडा के घर की कुछ तस्वीरें भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में विजय के घर को रोशनी में नहाया हुआ देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि परिवार की बड़ी बहू के स्वागत के लिए पूरे बंगले को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।
अब कहने वाले कह रहे हैं कि जो घर बाहर से इतना खूबसूरत दिखता है, वह अंदर से कैसा होगा? तो आज मौका भी है और दस्तूर भी। विजय रश्मिका के शुभ विवाह से पहले आपको उस घर का वर्चुअल टूर करवाते हैं, जहां रश्मिका दुल्हन बनकर गृह प्रवेश करेंगी। सबसे पहले तो आपको बता दें कि विजय देवकोंडा अपने परिवार के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स एरिया में रहते हैं। जुबली हिल्स हैदराबाद के सबसे पौश एरिया में से एक है। जहां नागार्जुन, महेश बाबू, अलू अर्जुन, चिरंजीवी, रामचरण समेत कई सुपरस्टार्स के बंगले हैं। साल 2019 में विजय देवकोंडा ने 15 करोड़ की कीमत में यह आलीशान बंगला खरीदा था। यहां विजय अपने माता-पिता और छोटे भाई आनंद देवकोंडा के साथ रहते हैं और अब इसी घर में रश्मिका मंदाना बड़ी बहू बनकर आने वाली हैं।
लगभग 60 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक विजय बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन हैं। जिसकी झलक उनके इस अल्ट्रा लग्जरी बंगले में साफ [संगीत] देखने को मिलती है। 15 करोड़ की कीमत वाला विजय देवकोंडा का यह बंगला मॉडर्न प्लस क्लासिक आर्किटेक्चर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। जहां विजय ने अपने माता-पिता और परिवार के मेंबर्स के लिए हर ऐशो आराम और सुख सुविधाओं का इंतजाम किया है। मेन गेट से अंदर कदम रखते ही नजर पड़ती है विजय देवकों के बंगले के उस शानदार लॉन पर जो अलग-अलग किस्म के खूबसूरत पेड़-पौधों से सजा किसी मिनी गार्डन से कम नहीं लगता।
एंट्री गेट भी बेहद रॉयल है जिसमें साउथ इंडियन स्टाइल का खास टच है जो इसकी शान और भी बढ़ा देता है। यही वजह है कि विजय और उनका परिवार अक्सर इसी जगह पर तस्वीरें क्लिक करवाते नजर आते हैं। यह तस्वीर है विजय के आलीशान बंगले के लिविंग रूम की। विजय ने अपने इस लग्जरी घर को न्यूट्रल टोन कलर्स जैसे कि ब्राउन, वाइट और आइवरी थीम के अनुसार सजाया है। उन्होंने अपने घर में ग्रे कलर के सोफे लगाए हैं। साथ ही येलो और वाइट कलर के पर्दे मैच किए हैं। बड़ी-बड़ी खिड़कियों से भरपूर नेचुरल लाइट आती है। उनके घर की दीवारों पर मॉडर्न क्लासिक आर्ट वर्क देखने को मिल जाएगा। इसी के साथ एक्टर ने अपनी सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी के लुक की एक बड़ी सी तस्वीर भी अपने घर में लगाई हुई है। उनके घर को देखकर साफ है कि एक्टर को तस्वीरें और पेंटिंग्स का काफी शौक है।
ड्यूप्लेक्स स्टाइल में बने इस बंगले में लकड़ी की सीढ़ियां हैं। विजय की मम्मी ने इस घर को नेचुरल इंटीरियर प्लांट से सजाया है। लग्जरी सुविधाओं की बात करें तो एक्टर ने अपने घर में एक बार भी बनवाया है।
साथ ही फिल्मों की प्रिपरेशन के लिए अलग ओपन स्पेस भी है। विजय ने अपने घर की छत पर भी टेरेस गार्डन और सिंग एरिया बनवाया है जो कि फुर्सत के लम्हे और दोस्तों के साथ लेजी टाइम स्पेंड करने के लिए परफेक्ट प्लेस है। घर में हरियाली से भरा गार्डन और ओपन स्पेस है।
जहां रिलैक्सेशन, योग और फैमिली टाइम के लिए खास इंतजाम है। फर्श से छत तक कांच की दीवारें, घर को मॉडर्न लुक देने के साथ-साथ शानदार व्यू और नेचुरल रोशनी भी देती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो यह घर लग्जरी, मॉडर्न डिज़ाइन और फैमिली कंफर्ट का बेहतरीन मेल माना जाता है। और अब यही घर रश्मिका मंदाना का नया ठिकाना होने वाला है।
