रश्मिका की फिल्म में कैमियो, वांगा ने क्या कहकर रिजेक्ट किया?

साल 2023 में आई एनिमल रश्मिका मंदना के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ₹900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। मीडिया में खबरें चली थी कि एनिमल के बाद संदीप रेड्डी वांगा और रश्मिका मंदना स्पिरिट में भी साथ काम कर रहे हैं। लेकिन फिर पता चला कि रश्मिका ने तब अपनी डेट्स सिकंदर के लिए बुक की हुई थी। इसलिए वो स्पिरिट में काम नहीं कर सकी।

ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में छपा। हालांकि एक और मौका आया था जहां संदीप रेड्डी वांगा और रश्मिका साथ में काम करते और इस बार वांगा कैमरे के पीछे नहीं होते बल्कि रश्मिका के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे होते। 7 नवंबर 2025 के दिन रश्मिका की फिल्म द गर्लफ्रेंड रिलीज़ हो रही है। इसे राहुल रविंद्रन ने डायरेक्ट किया है। अलू अर्जुन के पिता अलू अरविंद इस फिल्म के प्रेजेंटर हैं।

123 तेलुगु.com में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में एक कैमियो था जिसके लिए राहुल ने वांगा को अप्रोच किया। मगर वांगा ने वह रोल करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि यह एक रोल कैमियो से बड़ा है। यानी उनका स्क्रीन टाइम ज्यादा था। वांगा इस आईडिया से सहज नहीं थे। इसलिए उन्होंने यह फिल्म रिजेक्ट कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसके बाद राहुल यह रोल पॉपुलर एक्टर वन्ला किशोर के पास लेकर गए। लेकिन उन्होंने भी किसी कारण से मना कर दिया। अंत में राहुल ने तय किया कि वह खुद ही यह रोल करेंगी।

बता दें कि द गर्लफ्रेंड एक तेलुगु फिल्म है जिसे हिंदी, तमिल, कन्नडा और मलयालम में भी रिलीज़ किया जाएगा। रश्मिका की बात करें तो उनकी हाईली रिलीज़ थामा थी। 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतरी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। थामा ने पहले वीकेंड खत्म होने तक करीब 95 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं संदीप रेड्डी वांगा फिलहाल स्पिरिट पर बिजी हैं।

प्रभास के जन्मदिन के मौके पर स्पिरिट का ऑडियो टीजर भी आया था। उसे पता चल रहा था कि प्रभास एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे जिसे अनुशासन भंग करने के लिए जेल भेजा जाता है। प्रकाश राज ने जेलर का रोल किया है।

वह एक सख्त किस्म का आदमी है। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि प्रभास का किरदार एकेडमी टॉपर था। बेसिकली इस ऑडियो टीज़ के जरिए मेकर्स ने थीम का आईडिया देने की कोशिश की। स्पिरिट में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी और विवेक ओबॉय भी नजर आएंगे।

Leave a Comment