रश्मिका विजय की खुशियों को लगी बुरी नजर। शादी के महज 15 दिन बाद विवादों में फंसी रश्मिका। एक्स मंगेतर को लेकर मचा बवाल। 8 साल पुराना ऑडियो हो गया लीक। सगाई टूटने की वजह आई सामने। चिंता भरी आवाज में मां ने खोले राज। एक्ट्रेस का फूटा जबरदस्त गुस्सा। ऑडियो लीक करने वाले को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम। रश्मिका मंदाना की विजय देवरकोंडा के साथ शादी को महज 15 दिन ही हुए हैं।
इसी बीच एक्ट्रेस एक बड़े विवाद में फंस गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार रश्मिका से जुड़ा एक पुराना ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है जो 8 साल पुराना बताया जा रहा है।
हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाली रश्मिका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है और उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट करके 24 घंटे के अंदर ही लीगल एक्शन लेने की दे दी है। जिसके चलते फैंस भी हक्के बक्के रह गए हैं। आखिर चल क्या रहा है? । रिपोर्ट्स की मानें तो यह कंट्रोवर्शियल ऑडियो क्लिप तब का है जब रश्मिका मंदाना और उनके एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी की साल 2018 में सगाई टूटी थी।
तब रश्मिका की मां सुमन मंदाना ने कन्नड़ न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू दिया था और उसमें रश्मिका रक्षित के बारे में बात की थी। यह ऑडियो क्लिप उसी इंटरव्यू का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है वायरल ऑडियो क्लिप में रश्मिका मंदाना की मां दोनों परिवारों के बीच तनाव के बारे में बात कर रही हैं। जानकारी के अनुसार सुमन मंदाना बता रही हैं कि रक्षित शेट्टी के परिवार की ओर सेरश्मिका से यह मांग की गई है कि वह शादी के बाद एक्टिंग करना छोड़ दें। बता दें यह ऑडियो क्लिप कई साल तक चर्चा से दूर रहा। लेकिन 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका की शादी के दौरान खूब वायरल हो रहा था और काफी शेयर किया गया।
इस पर अब रश्मिका मंदाना बुरी तरह भड़क गई हैं और उन्होंने लीगल एक्शन लेने तक की बात कह दी है। उन्होंने Instagram स्टोरीज पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है। रश्मिका मंदाना ने लिखा है मैंने स्वीकार कर लिया है कि पब्लिक की नजरों में रहने के कारण कई बार आलोचना भी झेलनी पड़ती है। लेकिन पिछले 24 घंटों में जो हुआ उसने लाइन क्रॉस कर दी है।
आज जब दूसरे लोग इसमें घसीटे गए हैं तो मैं अब और चुप नहीं रह सकती। मैं सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स, इन्फ्लुएंसर्स और उन लोगों से रिक्वेस्ट करती हूं जो इस ऑडियो क्लिप या कंटेंट को सर्कुलेट कर रहे हैं। प्लीज इसे तुरंत हटा दें। अभी से आपके पास सिर्फ 24 घंटे हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कल से कानून के अनुसार मानहानि या नीषता का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को लगातार सर्कुलेट करने वालों को कानूनी नोटिस जारी किया जाएगा।
साथ ही कानूनी कारवाई शुरू की जाएगी। बता दें रश्मिका मंदाना ने साल 2017 में एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। पर 2018 में यह सगाई टूट गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक आपसी तालमेल की कमी के कारण उनका रिश्ता टूट गया था। वहीं अब रश्मिका ने विजय देवरकोंडा के साथ 26 फरवरी को उदयपुर में शाही तरीके से शादी की और अब दोनों बहुत खुश बताए जा रहे हैं।
