“हम 2 से 3 हो गए हैं…”24रश्मिका-विजय ने सुनाई ‘खुशखबरी’!

रश्मिका विजय ने सुनाई खुशखबरी। शादी के 1 महीने बाद आई गुड न्यूज़। एक्ट्रेस की पोस्ट ने मचाई हलचल। आखिर क्या है इस तीसरे का राज। कपल के ऐलान ने सभी को चौंकाया। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट देख [संगीत] हैरान हुए फैंस।

जी हां, साउथ के फेवरेट कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शादी के महज एक महीने बाद [संगीत] कपल ने ऐसी गुड न्यूज़ शेयर की जिसने फैंस को हैरान भी कर दिया है और एक्साइटमेंट के साथ भर भी दिया है। दरअसल रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें लिखा है अब हम दो से तीन हो गए। अब इस एक लाइन को पढ़ते ही फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद यह प्रेगनेंसी से जुड़ी खबर है। कई लोगों ने तुरंत कपल को बधाई देना शुरू कर दिया तो कुछ यूज़र्स हैरान रह गए कि शादी के इतने कम समय में यह गुड न्यूज़ कैसे आ गई।

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा, क्या आप प्रेग्नेंट हैं? तो दूसरे ने लिखा न्यूली वेट से लेकर जल्द ही मम्मी पापा बनने तक का सफर सिर्फ एक महीने में क्या गजब का सफर रहा। तो वहीं तीसरे ने बताते हुए लिखा शांत हो जाओ दोस्तों वो प्रेग्नेंट नहीं है।

यह उनका दूसरा एनिमेशन पेज है। हालांकि जब इस पोस्ट का असली मतलब सामने आया तो पूरी कहानी ही साफ हो गई। आपको बता दें कि यह कोई पर्सनल गुड न्यूज़ नहीं बल्कि एक नया डिजिटल कोलैबोरेशन है। रश्मिका और विजय ने टेरेबली टाइनी टेल्स के साथ मिलकर एक खास प्रोजेक्ट शुरू किया है। आपको बता दें यह प्रोजेक्ट रश्मिका एंड रू नाम के एनिमेटेड कांसेप्ट से जुड़ा है। जहां रू एक क्यूट कैरेक्टर है जिसे पहले ही लॉन्च किया जा चुका था और यह रश्मिका मांदाना की पर्सनालिटी से इंस्पायर्ड है। इस कैरेक्टर के जरिए सोशल मीडिया पर पॉजिटिव और फील गुड कंटेंट शेयर किया जाता है और अब इस एनिमेटेड दुनिया में विजय देवरकोंडा की भी एंट्री हो गई है। यानी दो से तीन होने का मतलब है इस डिजिटल यूनिवर्स में एक नया किरदार जुड़ गया। इसी को लेकर कपल ने यह पोस्ट शेयर थी जिसमें फैंस को शुरुआत में थोड़ा कंफ्यूजन जरूर हुआ। इस खुलासे के बाद फैंस ने इस कांसेप्ट को काफी पसंद किया है।

कई लोगों ने इसे क्यूट और दिलचस्प बताया तो वहीं कुछ यूज़र्स ने कपल की केमिस्ट्री की तारीफ भी की

। बता दें कि रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और फैंस ने इस जोड़ी पर खूब प्यार भी बरसाया। वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों ही स्टार्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और शादी के बाद भी लगातार काम कर रहे हैं।

अब इस नए डिजिटल कोलैबोरेशन के जरिए यह कपल फैंस के लिए कुछ अलग और नया कंटेंट लेकर आ रहा है। कुल मिलाकर दो से तीन वाली इस पोस्ट ने भले ही शुरुआत में लोगों को कंफ्यूज किया हो लेकिन इसका असली मतलब सामने आने के बाद फैंस को एक नया और दिलचस्प कांसेप्ट देखने को मिला।

Leave a Comment