कितनी थी रश्मिका – विजय के सोने की शादी की कीमत?

26 फरवरी 2026 को उदयपुर में हुई रश्मिका मंदाना और विजय देवकोंडा की शादी साल की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी शादियों में शामिल हो गई। शादी की भव्य सजावट पारंपरिक रस्में और रॉयल माहौल ने लोगों का ध्यान खींचा। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दोनों सितारों के पहने गए शानदार सोने के गहनों की रही।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास ज्वेलरी को हैदराबाद के एक प्रसिद्ध ज्वेलर के कारीगर ने करीब 10 महीनों में तैयार किया। गहनों की डिजाइन पारंपरिक दक्षिण भारतीय मंदिर कला से प्रेरित थी। हर पीस को हाथ से बारीकी से तैयार किया गया।

जिसमें नकाशी और पारंपरिक डिजाइन का खास ध्यान रखा गया। बताया जा रहा है कि शादी में दोनों द्वारा पहने गए गहनों का कुल वजन लगभग 3 किलो सोना था। रश्मिका के सेट में 11 प्रमुख गहने शामिल थे। जैसे चोकर, लंबे हार, झुमके, माथा पट्टी, नथ, चूड़ियां, बाजूबंद, कमरबंद और पायल। वहीं विजय देवकोंडा ने भी मंदिर शैली की हार, कड़े, बाजूबंद और अन्य गोल्ड एक्सेसरीज पहनकर रॉयल लुक अपनाया। विजय की ज्वेलरी में हाथी और बाघ के डिजाइन बनाए गए थे।

वहीं रश्मिका की ज्वेलरी को देवी जैसा आभा देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था। जो उनकी गोल्डन रंग की ब्राइडल साड़ी के साथ बेहद आकर्षक लग रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस गोल्ड ज्वेलरी सेट की कुल कीमत करीब ₹ करोड़ से 7 करोड़ के बीच आकी जा रही है।

Leave a Comment