खत्म हुआ फैंस का इंतजार। इस दिन सात फेरे लेंगे रश्मिका विजय। नए साल से पहले फैंस को मिली खुशखबरी। झीलों के शहर में सजेगा शादी का मंडप। 29 की उम्र में मिस से मिसेज बनने वाली है एक्ट्रेस। जिस खबर का इंतजार महीनों से किया जा रहा था वो खबर अब आखिरकार सामने आ ही गई है।
जैसा कि सभी जानते हैं कि पिछले लंबे वक्त से रश्मिका मंदाना और विजय देवकोंडा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। तो ऐसे में नए साल की शुरुआत से पहले कपिल के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मासूम मुस्कान और दमदार एक्टिंग से दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना अब जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। अक्टूबर में परिवार की मौजूदगी में गुपचुप सगाई करने के बाद अब दोनों 2026 में जीवन साथी बनने के लिए तैयार हैं।
चोरी छुपे इश्क लड़ाने के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया जब ऑन स्क्रीन श्रीवल्ली को उसके रियल लाइफ पुष्पा का सात जन्मों का साथ मिल गया है। भले ही दुनिया के सामने नहीं लेकिन रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे।
देखा जाए तो यह महीना बेहद खास है क्योंकि वैलेंटाइंस का महीना है जिसे प्यार का महीना कहा जाता है। सामने आई खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि रश्मिका और विजय उदयपुर में रॉयल अंदाज में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसका मतलब साफ है कि शादी में शाही अंदाज और भव्य सजावट देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं दोनों ने हेरिटेज प्रॉपर्टीज भी फाइनल कर ली है। वहीं उनके प्रीवेडिंग फंक्शनंस भी होंगे। मालूम हो कि सगाई की तरह ही इनकी शादी को भी इंटिमेट रखा जाएगा जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त भी शामिल होंगे.
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद इनका हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। फैंस और मीडिया की नजरें पहले ही इन दोनों पर बनी हुई थी और अब यह खबर आते ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई। फैंस ट्वीट और पोस्ट के जरिए अपने प्यार और उत्साह का इजहार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के नाम मिलाकर हैशटैग्स भी ट्रेंड कर रहे हैं। बात करें कपल की केमिस्ट्री की तो रश्मिका और विजय की जोड़ी ऑन स्क्रीन भी और ऑफ स्क्रीन भी हमेशा चर्चा में रही है। अब जब शादी की तारीख तय हो गई है तो फैंस को उनके पसंदीदा कपल की नई शुरुआत के जश्न का इंतजार है।
हालांकि रश्मिका या विजय में से किसी ने भी अब तक अपनी डेटिंग, सगाई या फिर शादी की रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है। मगर फैंस दोनों को दुल्हन दूल्हा बनते देखने के लिए बेताब हैं। रश्मिका और विजय ने 2018 में गीता गोविंदम फिल्म एक साथ की थी। इसके बाद 2019 में डियर कॉमरेड में [संगीत] भी वह नजर आए। तभी से ही इनके लिंकअप की चर्चा शुरू हुई थी। फैंस दावा करते हैं कि दोनों वेकेशन पर भी साथ जाते हैं। लेकिन फोटो अलग-अलग पोस्ट करते हैं।
