फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण और संदीप वांगा रेड्डी में 8 घंटे काम करने की शिफ्ट को लेकर जो बहस शुरू हुई है उस पर अब रिएक्ट किया है संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना ने और रश्मिका मंदाना ने जो कुछ कहा है वो बेहद शॉकिंग है। जहां दीपिका हिंदी फिल्मों की हीरोइन है, वहीं रश्मिका मंदाना मल्टीपल लैंग्वेजेस में काम कर चुकी है।
ना सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में वह सुपरहिट है बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती है। उन्हीं रश्मिका मंदाना ने कहा है कि 8 घंटे क्या मैं 12 घंटे भी काम करूंगी अगर मेरी फिल्म की डिमांड होगी तो। साउथ इंडस्ट्री में हमारी शिफ्ट्स सुबह 9:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक होती है। तो मैं तब वहां के हिसाब से काम करती हूं।
वहीं जब मैं बॉलीवुड में काम करती हूं तो यहां पर शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से रात को 9:00 बजे तक होती है। वो भी काम मैं करती हूं। कई बार ऐसा भी हो जाता है कि 12 घंटे की शिफ्ट कहकर शूट लंबा चल जाता है और तीन दिन तक इंसान सो नहीं पाता है। अगर चर्चा ही करनी है तो इन चीजों पर चर्चा करो कि जब तीन दिन तक आप सोए नहीं हो और उसके बाद आप घर लौटते हो शूट से।
रश्मिका मंदाना ने कहा कि ये जो टाइम के इशूज़ हैं, यह बहुत ही छोटे इशूज़ हैं और यह टीम को आपस में सुलझा लेने चाहिए। यह मुद्दा इतना बड़ा मुद्दा नहीं है। मेरी फिल्म की जो डिमांड है, मैं उसके हिसाब से सेट पर रहने के लिए तैयार हूं। कुछ इस तरह से रश्मिका मंदाना ने अपनी बात कही है।
अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक यह डिस्कशन शुरू हो गया कि एक एक्ट्रेस जो मल्टीपल लैंग्वेज की फिल्मों में अलग-अलग इंडस्ट्री के कल्चर में काम कर चुकी है। वो कह रही है कि मेरी फिल्म की डिमांड है तो मैं कितना भी काम करूंगी। और दूसरी तरफ एक एक्ट्रेस जो मेन स्ट्रीम हीरोइन है जो बहुत बड़ी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। वो सिर्फ 8 घंटे की शर्त की वजह से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनती है।
