[संगीत] विजय रश्मिका की हो गई परमानेंट बुकिंग। बंद दरवाजों के पीछे थाम लिया एक दूजे का हाथ। गुपचुप कपल ने रचा ली सगाई। चोरी छिपे दुनिया की नजरों से दूर किया प्यार का इज़हार। घरवाले और करीबी दोस्त बने साक्षी। श्रीवली को मिला रियल लाइफ पुष्पा का साथ। इस दिन विजय और रश्मिका लेंगे सात फेरे।
अभी वेडिंग सीजन की शुरुआत भी नहीं हुई थी कि उससे पहले ही पॉपुलर कपल की सगाई की खबरें सामने आ गई हैं। लंबे वक्त से साउथ सिनेमा के सबसे क्यूट और चुलबुले जोड़े रश्मिका मंदाना और विजय देवकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। चोरी छुपे इश्क लड़ाने के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया जब ऑन स्क्रीन श्रीवल्ली को उसके रियल लाइफ पुष्पा का साथ मिल गया है।
भले ही दुनिया के सामने नहीं लेकिन रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों ने 3 अक्टूबर को घर वालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में प्यार का इजहार कर दिया और या यूं कहें कि फाइनली रश्मिका और विजय की परमानेंट बुकिंग हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मीडिया और कैमरों की निगाहों से दूर सगाई की रस्म विजय के घर पर ही की गई। अब इस खबर के सामने आते ही रश्मिका और विजय के फैंस भी कपल की सगाई की तस्वीरें और ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि रश्मिका और विजय ने अपने फैंस के लिए इसे फिलहाल सीक्रेट ही रखा है। कपल में से किसी ने भी अभी तक अपनी सगाई की खबरों पर कन्फर्मेशन नहीं दी है। लेकिन इसके बावजूद इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा बधाई हो मेरे फेवरेट कपल आप सचमुच एक दूसरे के लिए बने हैं। आखिरकार सगाई हो ही गई। एक और यूजर ने सवाल करते हुए लिखा क्या ये सच है? एक और ने लिखा ये दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट है। वहीं अब सगाई की खबरों के बीच कपल के वेडिंग डेट्स का भी खुलासा हो गया है।
तो चलिए आपको बता देते हैं कि किस दिन विजय और रश्मिका सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक विजय और रश्मिका की शादी अगले साल यानी कि फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में होने वाली है। खबरें हैं कि ये शादी किसी बड़े और मशहूर डेस्टिनेशन स्पॉट पर की जाएगी। शादी की तैयारियां भी गुपचुप तरीके से शुरू कर दी गई हैं। बता दें कि अभी पिछले दिनों में रश्मिका की फिंगर में सगाई की अंगूठी देखी गई थी। जब वह दुबई से एक इवेंट से वापस लौट रही थी। तब भी फैंस कयास लगा रहे थे कि उन्होंने और विजय ने सगाई कर ली है लेकिन ऐसा नहीं था। विजय और रश्मिका की जोड़ी पहले भी फैंस को बहुत पसंद आई है। दोनों ने फिल्म गीता गोविंदम में साथ में काम किया था जो कि सुपरहिट रही थी।
इसके अलावा फिल्म डियर कॉमरेड में भी उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब सराहा। इन फिल्मों के बाद ही फैंस के बीच दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। काफी समय से विजय और अश्मिका के रिश्ते को लेकर अफवाहएं उड़ रही थी। कभी दोनों को साथ में छुट्टियां मनाते देखा गया तो कभी किसी इवेंट में और कई बार तो रेस्टोरेंट में भी एक साथ देखा गया। हालांकि कभी भी रश्मि कौर विजय ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इनकी सगाई हो गई है। अब देखना यह है कि रश्मि कौर विजय कब अपने फैंस को यह गुड न्यूज़ खुद सुनाते हैं।
