जल्द दुल्हन बनेंगी रश्मिका मंदाना ? सामने आई शादी की डेट।

जल दुल्हन बनेंग रश्मिका मंदाना। विजय देवरकोंडा संग सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी। गुपचुप इंगेजमेंट की खबरों को एक्ट्रेस ने किया कंफर्म। सीक्रेट सगाई के बाद अब घर बसाने के लिए तैयार हुई रश्मिका मंदाना।

फरवरी महीने की इस तारीख पर करेंगी शुभ विवाह। जी हां, बड़े पर्दे की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी लेटेस्ट फिल्म थामा के सक्सेस को इन दिनों खूब एंजॉय कर रही हैं। तो बीते लंबे वक्त से नेशनल क्रश रश्मिका अपनी सीक्रेट इंगेजमेंट की खबरों को लेकर भी खूब लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

तो अब खुद रश्मिका ने अपनी सगाई पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना पहला रिएक्शन दिया है। जिसे सुनने के बाद ना सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है बल्कि लोगों ने बधाइयां देनी भी शुरू कर दी है। जी हां, आपको पहले ही बता चुका है कि रश्मिका मंदाना कई बार अपनी इंगेजमेंट रिंग अलग-अलग जगहों पर फ्लट करती हुई नजर आ चुकी हैं। दरअसल थामा के प्रमोशन के दौरान रश्मिका से विजय संग सगाई की खबरों पर सवाल किए गए। तो अब इशारों ही इशारों और इनडायरेक्टली तरीके से रश्मिका ने मुस्कुराते हुए इन सवालों का जवाब भी दिया और कहा कि सभी को इस बारे में पता है।

अब रश्मिका के इस जवाब को सुनकर लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने इनडायरेक्टली ही सही लेकिन सगाई की खबरों को कंफर्म कर दिया है और ज्यादा कुछ बोले बिना यह क्लियर कर दिया है कि वह अपने लव ऑफ लाइफ यानी कि विजय देवरकोंडा संग नए रिश्ते की शुरुआत कर चुकी हैं। खैर, यह पहली बार नहीं जब रश्मिका को विजय संग, प्यार और सगाई की खबरों को लेकर टीस किया गया हो।

बहरहाल खबरें तो यह भी सामने आ रही हैं कि 29 साल की रश्मिका मंदाना सीक्रेट इंगेजमेंट के बाद अब जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं और शादी के बंधन में भी बन सकती हैं। वेल सामने आ रही वायरल खबरों के मुताबिक रश्मिका साल 2026 में शादी कर सकती हैं। दावे किए जा रहे हैं कि साल 2026 के फरवरी महीने में रश्मिका विजय संग सात जन्मों की शुरुआत करने वाली हैं। खबरें तो ऐसी भी सामने आ रही है कि रश्मिका और विजय की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। आपको बताते चलें कि वायरल खबरों के मुताबिक रश्मिका और विजय की शादी फरवरी महीने के पहले हफ्ते में बताई जा रही है।

कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय की शादी 6 फरवरी 2026 को है। हालांकि आपको बता दें कि शादी की खबरों पर अभी तक एक्ट्रेस या फिर एक्टर या उनके परिवार की तरफ से कोई भी स्टेटमेंट और रिएक्शन सामने नहीं आया है।

वेल अब रश्मिका के रिएक्शन और शादी की खबरों ने ना सिर्फ लोगों की खुशियों को दुगना कर दिया है बल्कि एक्ट्रेस के चाहने वाले बस शादी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। वेल अगर वाकई में साल 2026 की शुरुआत रश्मिका विजय संग शादी करके करने वाली हैं तो यह किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी। खैर देखना खास होगा कि कब तक कपल अपनी शादी की वायरल खबरों पर चुप्पी तोड़ते हैं और शादी की गुड न्यूज़ फैंस के साथ कब तक शेयर करते हैं।

Leave a Comment