शाहरुख खान स्टारर रावन रिलीज़ के वक्त बॉक्स ऑफिस पर विफल रही थी। मगर बीतते समय के साथ इसे अपने समय से आगे की फिल्म माना गया। क्लीन वीएफएक्स और सुपर हीरो जॉनर में इसे मारके की फिल्म माना जाता है। शाहरुख के फैंस लंबे समय से डायरेक्टर अनुभव सिन्हा से रावण का सीक्वल बनाने की मांग करते रहे।
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अनुभव ने सेकंड पार्ट की राह में सबसे बड़े रोड़े के बारे में बताया। अनुभव का कहना है कि वो तो रावण का सीक्वल बनाना चाहते हैं। मगर इस पर कम से कम दो-ती साल का समय लग सकता है। अगर शाहरुख इतना समय निकाल पाए तो जरूर यह फिल्म हकीकत बन सकती है। अनुभव इन दिनों अपनी तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 80 का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने प्रभात खबर को एक इंटरव्यू दिया।
इस इंटरव्यू में उनसे रावण के सीक्वल पर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा रावण 2 बनाने का मेरा बहुत मन है। अब तो शाहरुख खान साहब ने किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बोल दिया है। रावण 2 को बनाने में दो-तीन साल लगेंगे। यह दो-तीन साल की लंबी शादी है। मैं थोड़ा सा खाली हो जाऊं फिर सोचता हूं कि मैं अपनी जिंदगी के वो 3 साल इस फिल्म में लगाना चाहता हूं या नहीं। साथ ही यह भी देखना होगा कि तब खान साहब अवेलेबल है या नहीं। वो भी तो लगे हुए हैं एक के बाद एक फिल्म करने में। रावण के सीक्वल वाले सवाल से खुद शाहरुख खान भी बच नहीं पाए। 2 नवंबर 2025 यानी उनके 60वें जन्मदिन पर मुंबई में एक मीट एंड ग्रीट इवेंट रखा गया था।
एसआर डे नाम के उस इवेंट में शाहरुख ने रावण के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “रावन एक नए किस्म की फिल्म थी और मेरे दिल के बहुत करीब थी।” अनुभव ने बहुत मेहनत करके वो फिल्म बनाई थी। तो मैं उम्मीद कर रहा था कि इससे एक नया ट्रेंड शुरू होगा। ऊपर वाले से मुझे एक गिफ्ट मिला है कि मैं एक सक्षम पोजीशन में हूं। इसलिए मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि मैं जब भी कोई फिल्म बनाऊं तो वो लोगों को इंस्पायर करें ताकि वो ऐसी फिल्में बनाएं।
यह हमारे देश के लिए बहुत जरूरी है। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने रावण के सीक्वल का हिंट दे दिया। वो कहते हैं अगर अनुभव कभी तय करता है तो बिल्कुल जो फिल्म उसने बनाई थी वो केवल वही बना सकता है। हमने बहुत मेहनत की थी उसके अंदर। इंशा्लाह अगर कभी ऐसा वक्त मिला तो हम कर सके तो हम बिल्कुल बनाएंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो शाहरुख और अनुभव दोनों रावण के सीक्वल पर काम करने को तैयार हैं।
मगर समय की कमी उन दोनों के लिए दिक्कत कर रही है। शाहरुख इन दिनों किंग की शूटिंग कर रहे हैं। यह मूवी 24 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी। फिल्म रिलीज़ होते-होते वो 61 साल के हो चुके होंगे। इसके बाद यदि वह रावण के सीक्वल पर काम शुरू करना भी चाहे तो शूटिंग पूरी होने तक वो 64 के हो चुके होंगे। वो पठान जवान से पहले 4 साल का ब्रेक भी ले चुके हैं। डंकी के बाद उन्होंने अगली फिल्म में 3 साल का समय दिया।
कहने का मतलब यह है कि शाहरुख जो भी फिल्में साइन कर रहे हैं उन पर वो खूब सारा समय लगा रहे हैं, मेहनत कर रहे हैं। बिना किसी जल्दबाजी के काम कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि उनकी फिल्म बेहतर बनकर निकल रही है और लोगों को पसंद आ रही है। ये तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। पता है हीर ने रंझा से क्या कहा? पता है श्रीन ने फरहाद से क्या कहा? पारा है। रोमियो जुलियट से क्या कहा। पता है पता नहीं किससे क्या कहा। सब ने एक ही बात कही कहा था कि 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच जाओ।
वहां पे जुपिटर हॉल में लल्लन टॉप का अड्डा सजा मिलेगा। बहुत अच्छे से तैयार होके पानी की बोतल लेके आना है क्योंकि वहां पे गमछा मिलेगा। वहां मग्गा मिलेगा। वहां तकिया मिलेगा। वहां हम मिलेंगे, वहां ये मिलेंगे, वहां वो मिलेंगे, वहां पे कमाल के मेहमान मिलेंगे। क्योंकि फिर से कॉल टू एक्शन कहा जाता है इसको सेल्स वालों की भाषा में।
इसलिए फिर से बोल रहा हूं। आइए हमारे लल्लन टॉप अड्डे में जो है 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में एंट्री एकदम फ्री है। पहले आओ पहले पांव के आधार पे सीट मिलेगी। एकदम आगे वाली सीट चाहिए तो आपको एक काम करना है।
