वैसे तो हर बार रणवीर सिंह अपने हटके लुक के लिए चर्चा में रहते है लेकिन इस बार इस बाजीराव की मस्तानी दीपिका अपने बदले हुए अंदाज की वजह से चर्चा में आई है।
हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरे सामने आई है जिसमे मस्तानी दीपिका लाल रंग के हिजाब पहने नज़र आ रही है। दरअसल दीपिका और रणवीर इस वक्त आबू धाबी के लिए एक नया एड कर रहे । इस एड के लिए दीपिका ने लाल हिजाब और रणवीर ने काले रंग की शेरवानी पहनी है।एड में दोनों ने अबू धाबी के इतिहास, संस्कृति और विरासत को सराहा है।

हालांकि दीपिका पादुकोण के इस रूप को देख सोशल मीडिया पर कही लोग उन्हे ट्रोल कर रहे है। उनका कहना है कि दोनों कलाकार मिलकर जितना दूसरे देश का प्रचार कर रहे हैं उतना अगर भारत का करते तो ज्यादा अच्छा लगता।

कुछ लोग इस एड को देखने के बाद दीपिका के पुराने माई चॉइस विडियो को याद करके एक्ट्रेस पर तंज कस रहे है। हालांकि कुछ लोग दीपिका रणवीर की तारीफ करते भी दिख रहे है।
