प्रोटेक्टिव फादर मोड में नजर आए रणवीर सिंह। एयरपोर्ट पर बने दुआ की शील्ड। पेपराज के कैमरों से बेटी को बचाया। ढाल बनकर गाड़ी के सामने खड़े हो गए दुआ के पापा। एयरपोर्ट पर लगाई पैप्स की क्लास। दीपिका पाडुकोन और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार वजह ना तो कोई फिल्म है और ना ही कोई स्टेटमेंट। बल्कि उनका परफेक्ट पैरेंट मोमेंट है।
अमेरिका में लंबा हॉलिडे बिताने के बाद यह स्टार कपल अब मुंबई लौट आया है। क्रिसमस, न्यू ईयर और दीपिका का बर्थडे। तीनों खास मौके कपल ने न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट किए।और इसी बीच दीपिका ने अपनी बेस्ट फ्रेंड स्नेहा रामचंद्र की शादी भी अटेंड की। अब इंडिया वापसी पर एयरपोर्ट से ही यह कपल सोशल मीडिया पर छा गया है। जैसे ही दीपिका और रणबीर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, पैपराजी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। कैमरे क्लिक होने लगे, वीडियोस बनने लगी। सब कुछ नॉर्मल था।
दीपिका हमेशा की तरह सिंपल लेकिन एलगेंट लुक में नजर आई। वहीं रणवीर अपने कूल और कैजुअल अवतार में दिखे। लेकिन इसी बीच माहौल तब बदल गया जब पैप्स की नजर कपिल की बेटी दुआ पर पड़ी। जैसा कि सभी जानते हैं दीपिका और रणवीरअपनी बेटी दुआ का चेहरा पहले ही सोशल मीडिया पर रिवील कर चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद कपल अपनी बेटी को पैप्स के कैमरों से दूर रखता है। जैसे ही दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे दीपिका कार की तरफ जाती हुई दिखाई दी।
वहीं रणवीर सिंह पैपराजी को दूर करते और बेटी को कैमरों से बचाते हुए दिखाई दिए। जैसे ही कुछ पैपराजी ने दुआ को कैमरे में कैद करने की कोशिश की, रणवीर सिंह तुरंत प्रोटेक्टिव मोड में आ गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है रणवीर सिंह पैप से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि दुआ की कोई फोटो या वीडियो ना ली जाए।सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर अपनी बेटी के सामने ढाल बनकर खड़े हो गए। उनका यह प्रोटेक्टिव डैड वाला अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। कई फैंस ने कमेंट करते हुए रणवीर के इस प्रोटेक्टिव साइट की जमकर तारीफ की है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। रणवीर सिंह के इस वीडियो पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा एक बेटी के सच्चे फादर एक आदमी की असली पहचान। एक दूसरे यूजर लिखते हैं पिता का प्यार। एक और यूजर ने लिखा दुआ के पेरेंट्स। वहीं कुछ लोग एक्टर को ट्रोल भी कर रहेहैं।
एक यूजर ने लिखा क्या पूरी दुनिया में इन्हीं को बच्चा हुआ है? एक दूसरे यूजर लिखते हैं पूरी ओवरएक्टिंग है। बता दें दीपिका पादुकोण अपनी दोस्त नेहा रामचंद्र की शादी में शामिल होने के लिए पति रणवीर सिंह और बेटी दुआ के साथ न्यूयॉर्क पहुंची हुई थी। जहां से उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई थी।
इनमें दीपिका एक खूबसूरत सी बांधनी साड़ी में अपने दोस्तों के साथ पोज़ देती हुई नजर आई थी। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग चोकर और झुमके और चूड़ियों के साथ कंप्लीट किया था। रणवीर और दीपिका ने न्यू ईयर 2026 भी न्यूयॉर्कमें ही सेलिब्रेट किया जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।
