रणवीर की कांतारा कंट्रोवर्सी पर ये क्या बोल गई सुनीता आहुजा।

धुरंधर इस समय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है। फिल्म रिलीज के कुछ समय पहले से एक्टर रणवीर सिंह काफी चर्चा में थे। मूवी को लेकर नहीं लेकिन किसी और वजह से।

दरअसल सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ दिन पहले गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया आईएफएफआई के समापन समारोह में रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया था। जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। मामला तो इतना बढ़ गया कि लोग रणवीर की बहुत आलोचना करने लगे।

जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर माफी भी मांगनी पड़ी। रणवीर ने फिल्म के मुख्य अभिनेता ऋषभ शेट्टी के सामने कंटारा चैप्टर 1 के एक दृश्य की नकल करके विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने देवी चावुंडी को समर्पित एक सीन की नकल की। जबकि ऋषभ ने उन्हें इसके लिए मना भी किया। उन्होंने देवी को फीमेल घोस्ट बताया था। अब इस विवाद पर सुनीता ने रिएक्ट किया है।

प्रतिक्रिया देते हुए गोविंदा की पत्नी सुनीता आूजा ने ज़ूम से कहा उसका इरादा ऐसा नहीं होगा। वह मस्ती बहुत करता है। साउथ वाले बहुत संवेदनाशील होते हैं तो उनको खराब लग गया।

Leave a Comment