बिलियोनर शादी की हर तरफ चर्चा, रणवीर- जाह्नवी वरुण ने जमाया रंग।

अमेरिकी जोड़े की उदयपुर में रॉयल वेडिंग रणवीर सिंह जानवी कपूर से लेकर वरुण धवन करण जौहर तक ने किया बारातियों को एंटरटेन जेनिफर लोपेज जस्टिन बीबर भी होंगे शादी में शामिल। अमेरिकी प्रेसिडेंट के बेटे हुए जश्न में शामिल। ग्लोबल फिनोमिना बन गई यह शाही शादी। हर कोई कर रहा चर्चा।

शादियों का सीजन आ गया है। सोशल मीडिया पर हर दूसरे स्क्रॉल पर आपको एक खूबसूरत वेडिंग का नजारा देखने को मिल जाएगा। लेकिन इसी बीच उदयपुर में हो रही एक शाही शादी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस शादी को लोग अंबानीज की ग्रैंड वेडिंग से कंपेयर कर रहे हैं और वजह है.

इस शादी की वीआईपी मेहमानों की लिस्ट जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से लेकर अमेरिका के पॉप स्टार्स और प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप के बेटे भी शामिल है। इस शादी का वेन्यू खाना मेहमान सब कुछ चर्चा का विषय बन गया है। आप भी देखिए शाही शादी के खूबसूरत नजारे।

आपको बता दें उदयपुर में इस वक्त अमेरिकी अरबपति की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसे गडी राजू की शाही शादी हो रही है। इस शादी के दौरान हो रही मेहमान नवाजी की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। जैसे ही कोई गेस्ट शादी में शामिल होने पहुंचता है, सबसे पहले उनकी आरती उतारी जाती है। वेलकम ड्रिंक के साथ उनका स्वागत किया जा रहा है। जैसा कि आप देख सकते हैं हर मेहमान को एक से बढ़कर एक उम्दा कमरा दिया गया है।

जहां शादी से जुड़ी हर जानकारी के साथ मुंह मीठा करने के लिए अलग-अलग तरह की मिठाइयां भी रखी हुई हैं। फेयरमोंट उदयपुर पैलेस से उदयपुर का नजारा भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। वादियों और झीलों से घिरा यह पैलेस इस शाही शादी के लिए परफेक्ट लोकेशन है। वहीं लॉन एरिया में इतनी हरियाली और शांति है कि शायद आपका वहां से कहीं जाने का मन ही ना करे। अब जरा मेहमानों को दिए गए कमरे पर नजर डालिए। एंटीिक फर्नीचर, कंफर्टेबल बेड साथ में सुकून से बैठने के लिए ऑफ वाइट कलर का सोफा और दीवारों पे आर्टिस्टिक डिज़ाइन बने हुए हैं। जो रूम की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे हैं। अब बात करते हैं शाही शादी में रखा गया शाही भोज।

यह थाली देखिए जिसमें राजस्थान में फेमस हर चीज आपको नजर आ जाएगी। छप्पन भोग वाली यह थाली सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। इसी बीच बॉलीवुड सितारों के डांस परफॉर्मेंससेस भी सुर्खियां बना रहे हैं। देखिए रणवीर सिंह का एनर्जेटिक डांस नंबर। वो खुद तो दिल खोलकर नाच ही रहे हैं। साथ ही बारातियों को भी अपने साथ खूब नचा रहे हैं। साथ ही कृति सेनन ने भी शादी में खूब रंग जमाया।

जानवी कपूर की परफॉर्मेंस ने तो वहां मौजूद सभी मेहमानों को अपनी सीट से खड़े होकर नाचने पर मजबूर कर दिया। और वरुण धवन ने अपने डांस नंबर से संगीत नाइट में धमाल ही मचा दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें नेत्रा मंटेना अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी हैं।

इस शादी में बॉलीवुड सितारों का मेला तो लगा ही साथ ही हॉलीवुड से भी बहुत से सितारे इस शादी में शामिल होने वाले हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की हाई प्रोफाइल लिस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बेटे डोन्ड ट्रंप जूनियर इस शादी में शिरकत करने के लिए भारत आ गए हैं। वहीं खबर आ रही है कि हॉलीवुड के सुपरस्टार जस्टिन बीबर और जेनफर लोपेस भी इस शादी में परफॉर्म करने वाले हैं।

Leave a Comment