फिल्म इंडस्ट्री में नया क्लेश शुरू हो चुका है। रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच। रणवीर सिंह को लेकर फरहान अख्तर ने ईयर 2023 अगस्त मंथ में डॉन फ्री की अनाउंसमेंट की थी। यह अनाउंसमेंट एक वीडियो के द्वारा की गई थी जिसमें रणवीर सिंह को डॉन के लुक में दिखाया गया था। और इसके बाद फिल्म के डेवलपमेंट की कई खबरें आई।
जैसे कि कैरा आडवाणी फिल्म का हिस्सा है। विक्रांत मासी इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। फिर बाद में खबर यह भी आई कि फिल्म का काम आगे ही नहीं बढ़ रहा है। इस वजह से कैरा आडवाणी ने इस फिल्म को छोड़ दिया है और उनकी जगह कृति सेनन की एंट्री हो गई है।
रणवीर सिंह ने भी दूसरी फिल्में बीच में ले ली क्योंकि डॉन 3 पर कुछ स्क्रिप्ट के अलावा डेवलपमेंट हुई ही नहीं। और अब जब रिसेंटली धुरंधर फिल्म रिलीज हुई तो तब खबर आई कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 को एग्जिट कर लिया है। अब इसी बीच फरहान अख्तर की तरफ से खबर आई है कि फरान अख्तर ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ कंपनसेशन मांगा है। यह कहते हुए कि फिल्म के डेवलपमेंट और फिल्म की प्रोग्रेस पर उन्होंने काफी खर्चा कर दिया था। जिसमें स्क्रिप्ट डेवलपमेंट, टीम को हायर करना, लोकेशनेशंस की रेकी करना और सेट लगवाना यह सारे खर्चे किए जा चुके थे।
और इस साल यानी कि 2026 के इनिशियल मंथ्स में ही डॉन 3 की शूटिंग शुरू होनी थी। लेकिन रणवीर सिंह ने इस लेवल पर फिल्म को छोड़कर फरान अख्तर और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी को बड़ा झटका दिया है। उन्हें काफी लॉस हो गया है फिल्म को बनाने से पहले ही। यही वजह है कि अब फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ की कंपनसेशन मांगी है और प्रोड्यूसर गिल्ड से वो मदद मांग रहे हैं कि कैसे रणवीर सिंह और उनके बीच का यह जो मैटर है इसे सॉर्ट आउट करवाया जाए। इधर बात करें रणवीर सिंह की तो उनका कहना है कि वो तो फिल्म के लिए कभी से तैयार थे। लेकिन फरहान अख्तर अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी थे। वो डॉन 3 पर ज्यादा ध्यान ही नहीं दे रहे थे। उन्होंने ना स्क्रिप्ट डेवलप किए और ना ही क्रिएटिव वाइज उन्होंने फिल्म में कुछ चेंजेस किए।
फिल्म में बार-बार नए सब प्लॉट्स ऐड करते गए जिससे कहानी हर बार बदल जाती। रणवीर सिंह ने कुछ चेंजेस के लिए भी कहा था लेकिन वह चेंजेस भी नहीं हुए। इसके अलावा रणवीर सिंह का कहना है कि खबरें तो यह भी आई कि वो ऋतिक रोशन को इस फिल्म के लिए कास्ट करने वाले थे। वो तो मेरी धुरंधर फिल्म हिट हुई तो फरान अख्तर ने वापस मुझे इस फिल्म को शूट करने के लिए प्रेशर करना शुरू कर दिया। अब जब रणबीर सिंह की तरफ से फरहान अख्तर पर इतनी बातें कही गई, तो फरहान अख्तर और उनकी टीम भी पीछे नहीं हटे, और उन्होंने रणवीर सिंह पर वही इल्जाम लगा दिया, जो इन दिनों मीडिया में रणवीर सिंह के खिलाफ चल रहा है। कि रणवीर सिंह तो बहुत ज्यादा डिमांडिंग है। उन्हें बड़ा इंटरराज चाहिए। रणवीर सिंह ने डॉन थ्री के लिए सात वैनिटी वैन्स मांगी थी।
अपने स्टाफ के लिए उन्होंने दो अलग से वैनिटीज मांगी थी। इसके अलावा सेट पर एक डीजे तक मांगा था जो रणवीर सिंह के लिए उनकी पसंद के गाने चला पाए। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो कह नहीं सकते हैं। लेकिन जब रणवीर सिंह को फरान अख्तर ने हायर किया था ईयर 2 2023 में डॉन 3 के लिए तो क्या तब फरान अख्तर के सामने रणवीर सिंह ने यह डिमांड्स नहीं रखी थी और अगर यह डिमांड्स रखी थी तो तब फरान अख्तर ने इन्हें एक्सेप्ट किया होगा तभी डॉन 3 पर बात आगे बढ़ी होगी।
तो आखिर अब जब फिल्म आगे नहीं बढ़ पा रही है तो सारा इल्जाम रणवीर सिंह पर डालने की कहां बात है? जहां तक बात है डॉन 3 की तो हां पिछले 3 साल में डॉन 3 की सिर्फ अनाउंसमेंट हुई है। उसके अलावा फिल्म को लेकर जरा सी भी डेवलपमेंट नहीं हुई है। जब 3 साल तक एक्टर को फिल्म के डेवलपमेंट के बारे में कुछ इन्फॉर्म ही नहीं किया जाए और फिल्म 19 से 20 तक भी ना पहुंचे तो ऐसे में क्या एक्टर फिर भी अपने आप को उस फिल्म से बंधा रखेगा वो फ्री है वो आजाद है.
