नेत्रा और वामसी की शादी में झूमे रणवीर सिंह। डोनल्ड ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड के साथ किया झुमका गाने पर डांस। देखते रह गए बाराती। दुल्हन को छोड़ बेटीना एंडरसन के लुक के दीवाने हो गए फैंस। देसी रणवीर की परफॉर्मेंस पर फिदा हो गई प्रेसिडेंट ट्रंप की होने वाली बहू। उदयपुर इस वक्त बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों की जगमगाहट से रोशन है और मौका है।
अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी जो बड़े ही धूमधाम से राजस्थान में हो रही है। इस शाही शादी में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ कई बड़े इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज भी शामिल होने पहुंचे हुए हैं। जैसे कि वरुण धवन, जानवी कपूर, रणवीर सिंह, जेनिफर लोपेज। है ना मेहमानों की लिस्ट शानदार? इतना ही नहीं इस वेडिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बेटे डोनल्ड ट्रंप जूनियर भी शामिल हुए हैं।
डॉनल्ड ट्रंप जूनियर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड बेटीना एंडरसन भी इस हाई प्रोफाइल शादी का हिस्सा बनी है। वैसे तो इस शाही शादी से बहुत से फोटोस और वीडियोस वायरल हो रहे हैं। लेकिन एक वीडियो जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और वह लगातार रिशेयर किया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें रणवीर सिंह डोनल्ड ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड के साथ झुमका गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है डोनल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना झुमका की धुन चल रही है।
गाना सुनते ही रणवीर सिंह भी स्टेज पर आ जाते हैं और फिर डोनल्ड ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ कर उन्हें डांस फ्लोर पर लेकर चले जाते हैं। बेटीना के साथ खूब ताल से ताल मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ डोनल्ड ट्रंप जूनियर भी इस मोमेंट को एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर यूज़र्स के भी जमकर रिएक्शंस आ रहे हैं। जहां बहुत से फैंस ने रणवीर की एनर्जी की तारीफ की है। तो वहीं कुछ ने डोनल्ड ट्रंप का नाम जोड़कर मजाकिया कमेंट करने शुरू कर दिए। रणवीर सिंह के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा रणवीर सिंह 325% टेरिफ लगवा कर मानेंगे। वहीं एक और यूजर लिखते हैं मत कर लाला मत कर।
एक दूसरे यूजर ने लिखा वीजा कैंसिल। एक और लिखते हैं दीपिका घर नहीं आने देगी रणवीर को। ऐसे ही मजाकिया कमेंट करते हुए यूजर एक्टर की टांग खिंचाई कर रहे हैं। वहीं जानकारी के लिए आपको बता दें डोनल्ड ट्रंप जूनियर अभी भारत दौरे पर हैं। वह देश घूम रहे हैं। इस दौरान वह वंतारा सेंटर में अनंत अंबानी से मिले। जहां जानवरों के संरक्षण कार्य की उन्होंने खूब तारीफ की।
अनंत अंबानी और राधिका अंबानी के साथ उन्होंने जामनगर में गणेश जी की पूजा अर्चना भी की। बता दें कि डोनल्ड ट्रंप जूनियर ने ताजमहल का भी दीदार किया। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने वहां करीब एक घंटा बिताया। डोन्ड ट्रंप जूनियर अपने गाइड से ताजमहल के आर्किटेक्चर के बारे में भी उन्होंने बहुत सवाल किए और अब फिलहाल वो नेत्रा और वामसी की शादी को खूब एंजॉय कर रहे हैं।
