छवा को पीछे छोड़ धुरंधर ने कमाई तो कर ली लेकिन बड़ा नुकसान भी हुआ।

रणवीर सिंह, शाहरुख खान और प्रभास को किस मामले में पछाड़ने वाले हैं। सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 में तीन एक्टर्स की एंट्री पर एक्साइटिंग अपडेट देंगे और साथ ही दृश्य 3 की रिलीज़ डेट भी बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आज बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म सुपरमैन के सीक्वल मैन ऑफ टुमारो में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है। वो एक्टर है लार्स आई डिंगर। लार्स इस फिल्म में ब्रेनियक नाम के एक विलेन के रोल में हैं। डायरेक्टर जेम्स गन ने Twitter पर यह जानकारी दी।

डेविड कॉरन स्वेट सुपरमैन के किरदार में वापसी कर रहे हैं। निकुलस हाउल्ट लेक्स लूथर के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 जुलाई 2027 को रिलीज होगी। ऑस्कर अवार्ड्स में एक बड़ा बदलाव किया गया है। बेस्ट कास्टिंग नाम की कैटेगरी भी इसमें शामिल कर ली गई है। साल 2026 में इस कैटेगरी में भी अवार्ड्स दिए जाएंगे। इस बार यह अवार्ड सेरेमनी 16 मार्च 2026 को होगी। अनीत पड्डा मैडक फिल्म्स की अगली फिल्म शक्तिशालिनी में लीड रोल करेंगी। उनके ऑोजिट लक्ष्य लालवानी को कास्ट किया गया है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग जनवरी के अंत में शुरू होगी। इसे अजीत पाल सिंह और अमर कौशिक डायरेक्ट करेंगे। यह 2026 दिसंबर में रिलीज़ होगी। कन्नाडा एक्टर यश की फिल्म टॉक्सिक से किरा आडवाणी का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। इसमें उन्होंने ब्लैक फिश टेल गाउन पहना है और वो बेयर फीट हैं। बैक ड्रॉप सर्कस का है। किियारा के पीछे जोकर्स खड़े नजर आ रहे हैं। रोशनी की झालरें लगी हुई है। फिल्म में किियारा का नाम नाडिया है।

उनके अलावा टॉक्सिक में रुक्मणी बसंत, नयनतारा, उमा कुरैशी और अक्षय अब्रॉय भी जरूरी किरदारों में हैं। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अजय देवगन स्टार धिश 3 का अनाउंसमेंट वीडियो आया है। Instagram पर इस वीडियो के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है। कैप्शन में लिखा है आखिरी हिस्सा बाकी है। इस पोस्ट के मुताबिक दृश्य 3 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान स्टारर किंग के मेकर्स भी अपनी फिल्म को इसी डेट पर लाना चाहते हैं। बॉर्डर 2 के टीजर में सनी देओल का डायलॉग है आवाज कहां तक जानी चाहिए और सिपाही इसके जवाब में कहते हैं।

लाहौर तक हिंदुस्तान में जितनी यह लाइन पसंद की जा रही है पाकिस्तान को यह उतनी ही खल रही है। वहां की जनता तो इस पर रिएक्ट कर रही है। मगर अब पाकिस्तानी एक्टर शान शाहिद की प्रतिक्रिया भी आई है। पोस्ट में शान ने लिखा कहता है आवाज लाहौर तक जानी चाहिए। जी आपके राफेल गिरने की आवाज लाहौर तक आई थी। बुनियान अल मरसूस बुनियान अल मरसूस वो ऑपरेशन है जो मई में हमारे ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में दिया गया था। पाकिस्तान दावा करता है कि इसमें उसने भारत के छह राफेल तबाह कर दिए थे जो सच नहीं है। बहरहाल इंटरनेट पर शान की यह पोस्ट तीखी बहस का मुद्दा बनी हुई है। एक इंडियन यूजर ने रेडिट पर लिखा आटे दाल तक के तो लाले पड़ रहे हैं तुम्हारे और बातें राफेल की करते हो। भीख मांगते फिर रहे हो दुनिया भर से। तुम्हारी यह पोस्ट ही बता रही है। अभी बॉर्डर टू आई भी नहीं है और आवाज पहुंच गई है लाहौर तक। तुम्हारी तकलीफ समझ रहे हैं हम।

वहीं एक पाकिस्तानी यूजर ने सनी देओल के लिए लिखा भाईजान उस बेचारे की फिल्में कोई देखता नहीं इसलिए एंटी पार्क फिल्में बनाता रहता है। घर भी तो चलाना है ना उसको शान भाई कमाई के मामले में धुरंधर ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। मगर इसे 50 करोड़ का घाटा भी हुआ है और इसकी वजह है गल्फ कंट्रीज में इसका रिलीज़ ना होना। इस पर बॉलीवुड हंगामा ने ट्रेड एक्सपर्ट से जाना कि खाड़ी देशों में रिलीज ना होने पर धुरंधर को कितना नुकसान हुआ है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया साल 2023 में शाहरुख खान की पठान ने गल्फ कंट्रीज से ₹16 करोड़ कमाए थे। जवान ने ₹148 करोड़ का कलेक्शन किया था। शाहरुख के स्टारडम और फिल्म की थीम का इसमें बड़ा हाथ था।

रणबीर की फिल्म अच्छी चल रही है। मगर उनके और शाहरुख के स्टारडम में बहुत फर्क है। धुरंधर की स्टोरी भी गल्फ की ऑडियंस के लिए बहुत इनवाइटिंग नहीं है। ऐसे में गल्फ में यह फिल्म 100 करोड़ पार तो नहीं पहुंचती मगर 40 से 50 करोड़ तो आसानी से कमाती। ओवरसीज कलेक्शन का 30% रेवेन्यू गल्फ कंट्रीज से ही आता है। अब तक धुरंधर ने ओवरसीज 170 करोड़ तक की कमाई कर ली है। यह गल्फ में भी रिलीज होती तो इसमें 50 से 52 करोड़ और जुड़ जाते। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान से अक्षय का लुक लीक हुआ बताया जा रहा है। लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी, डेनिम शर्ट और लेदर जैकेट में अक्षय का लुक फैंस को पसंद आ रहा है। मगर खेल यह है कि फिल्म से अक्षय का ओरिजिनल लुक नहीं है यह बल्कि फैनमेड है। हैवान में अक्षय और सैफ के अलावा संयमी खेर, श्रेया पिलगांवकर और असरानी भी काम कर रहे हैं। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मिड 2026 में रिलीज होगी। धुरंधर तो रोज नए रिकॉर्ड्स बना रही है मगर इसके लीड एक्टर रणवीर सिंह भी नया इतिहास रचने जा रहे हैं। धुरंधर के जरिए वो शाहरुख खान और प्रभास का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ट्रेड का अनुमान है कि इसी हफ्ते धुरंधर 1000 करोड़ का वर्ल्ड वाइड आंकड़ा पार कर जाएगी। 1000 करोड़ क्लब में तो इसका शामिल होना तय है जिसमें दंगल, पुष्पा 2, बाहुबली 2, केजीएफ, आरआरआर, कल्कि पठान और जवान जैसी फिल्में भी हैं। शाहरुख और प्रभास ही नहीं जिनकी एक नहीं दो फिल्में 1000 करोड़ क्लब में है। 2017 में बाहुबली 2 के 6 साल बाद 2024 में कल्कि आई।

जनवरी 2023 में पठान के 8 महीने बाद जवान आई और 1000 करोड़ की कमाई पार कर गई। मगर रणवीर सिंह की फिल्म इससे भी तेजी से यह रिकॉर्ड बनाएगी। धुरंधर के 120 दिन बाद धुरंधर 2 आएगी और जिस तरह यह फिल्म पैसा पीट रही है उसे देखते हुए कह सकते हैं कि सीक्वल और भी तेजी से 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। ऐसा होने पर रणवीर शाहरुख और प्रभास के बराबर नहीं बल्कि उनसे आगे निकल जाएंगे। रही बात धुरंधर के कलेक्शन की तो 17 दिन में यानी रविवार तक इसने दुनिया भर में से 836 करोड़ 75 लाख का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म छावा को पछाड़ चुकी है।

छावा की लाइफटाइम कमाई 807 करोड़ 91 लाख है। साल 1997 में आई बॉर्डर के कैरेक्टर्स भैररो सिंह, मथुरादास और धर्मवीर बॉर्डर 2 में भी नजर आएंगे। मिड डे ने डायरेक्टर अनुराग सिंह से बातचीत के आधार पर यह बात रिपोर्ट की है। हालांकि यह तीनों किरदार जंग में शहीद हो जाते हैं। मगर सीक्वल में इन्हें निभाने वाले तीनों एक्टर नजर आएंगे।

सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया बॉर्डर और बॉर्डर टू दोनों ही 1971 की लड़ाई से प्रेरित फिल्में हैं। इसलिए जंग से पहले पुराने और नए किरदार आपस में मिलेंगे। यानी सुनील शेट्टी, सुदेश बेरी और अक्षय खन्ना तीनों ही बॉर्डर 2 में भी दिखेंगे। अक्षय और सुदेश अपने हिस्से की शूटिंग कर चुके हैं। सुनील जल्द ही शूट करेंगे। तीनों के लुक को स्पेशल इफेक्ट से डीएज किया जाएगा। वरुण धवन और शरवरी बाग के साथ लुकाछिपी का सीक्वल बनना है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी शूटिंग जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू होनी थी। मगर इसकी शूटिंग तकरीबन 8 महीने के लिए टल गई है। और वजह है श्रद्धा कपूर की ईठा। डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर फिलहाल ईठा की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह प्रसिद्ध लावनी डांसर वीठा बाई नारायण गांवकर पर आधारित फिल्म है। लुकाछपी 2 पर इसके बाद ही काम शुरू हो पाएगा। जानवी कपूर और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म लगजा गले की शूटिंग शुरू हो गई है।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर राज भत्ता एक ही शेड्यूल में इसे पूरा करेंगे जो 3 महीने का होगा। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में नेगेटिव रोल में हैं। उनके और लक्ष्य के बीच इंटेंस एक्शन सीन रखे गए हैं। यह फिल्म 2026 के सेकंड हाफ में रिलीज होगी। अब बारी है आज के सिनेमा रेकमेंडेशन की। द लल्लन टॉप सिनेमा के एडिटर गजेंद्र सिंह भाटी दे रहे हैं एक बेहतरीन सुझाव। स्पेशल ऑब्स। स्पेशल ऑप्स आरएनडीब्ल्यू के सीनियर ऑफिसर हिमत सिंह की कहानी है। हिमत सिंह को यकीन है कि भारत पे हुए कई बड़े आतंकी हमलों के पीछे एक मास्टरमाइंड रहा है। उनका यह मानना था कि 2001 में संसद पे जो हमला हुआ था उसमें पांच आतंकी नहीं थे। छह आतंकी एक छटा आदमी भी था जो वहां से गायब हो गया था और कहीं ना कहीं शायद वो आदमी इस मास्टरमाइंड से कहीं ना कहीं कनेक्टेड है। तो जब इस तरीके की एक्टिविटीज बढ़ गई हैं या सुबवाहटें तेज हो गई हैं।

ऐसे में वो दुनिया के पांच देशों में प्लांट किए अपने पांच एसेट्स को इस काम में लगाते हैं। यानी इस मास्टरमाइंड को पकड़ने का मिशन। वह इसमें सफल होते हैं नहीं होते हैं इसको आप आगे देखते हैं। नायाब सीरीज है। धुरंधर से पहले इंडिया में यही पहली सीरीज थी जिसने इस विषय को इन एलिमेंट्स को और इन हमलों के इर्दगिर्द जो संदिग्ध लोग थे उनको लेके फिक्शनलाइज करके चीजों को दिखाया था। इसको नीरज पांडे ने बनाया था। पांडे ने इस सीरीज से भी पहले बेबी जैसी फिल्म ली थी जो काफी क्लोज आती है। जिस जिस तरीके की रेकमेंडेशन इस सीरीज लिस्ट में हम आपको बता रहे हैं।

आप चाहे तो बेबी को भी देख सकते हैं। अगर आपने नहीं देखा हो तो ऑब्वियसली वो इस लिस्ट में शुमार होगी। स्पेशल ऑब्स का सीजन तीन भी बन रहा है। इसको आप पे देख सकते हैं। आज का शो लिखा था मेरी साथी अंकिता ने। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। यहां कबूतर एक पंख से उड़ता है और दूसरे से अपनी इज्जत बचाता है। रील नहीं बिहार वाली रियल वाइब्स चाहिए तो 10 जनवरी को आइए बापू सभागार पटना जहां सजेगा लल्लन टॉप अड्डा द लल्लन टॉप.com खोलो बैनर पर क्लिक करो और तुरंत करो रजिस्टर और पहुंच जाओ पटना के सबसे जबरदस्त अड्डे में।

Leave a Comment